Skip to main content

Posts

लघु सचिवालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन जारी

संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को भी लघु सचिवालय के बाहर किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन जारी रखा। शहर के विभिन्न संस्थाओं से पदाधिकारियों का टैंट पर पहुंचकर किसान आंदोलन के प्रति समर्थन देने का सिलसिला जारी रहा और किसान आंदोलन खत्म होने तक जुड़े रहने का आश्वासन दिया। मंगलवार को भी भीम आर्मी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर परवाल ने धरने में पहुंचकर अपना समर्थन दिया और किसानों की मांगे पूरी होने तक साथ देने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार से ट्रेड यूनियन के राज्य महासचिव अनिल पंवार ने भी धरने में पहुंच अपना समर्थन दिया। मोर्चा के सदस्य आरएस राठी ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन में सामाजिक संगठनों का लगातार समर्थन मिल रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pC1510

बाइक खड़ी कर व्यक्ति ने लगाई नहर में छलांग

पक्के पुल के पास आवर्धन नहर के किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत मधुबन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी, लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार को एक शख्स ने अचानक आवर्धन नहर में छलांग लगा दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, करीब चार बजे एक व्यक्ति पक्के पुल के नजदीक आवर्धन नहर पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति का नाम किरण पाल पुत्र प्रेम सिंह है, जो कि लगभग 50 साल का है और यह उचाना गांव का रहने वाला है। इस व्यक्ति ने पहले अपनी बाइक को नहर की पटरी पर खड़ा किया और उसके बाद नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को मौके पर बुलाया और सर्च अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने कई किलोमीटर तक नहर का चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन किरण पाल का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सिद्धांत जैन ने बताया कि आवर्धन नहर में किरण

छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशनों में बनाए महिला हेल्प डेस्क बीरमति

हसनपुर के राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिलाओं की सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य ममता शर्मा ने की। एएसआई ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबधित हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी। महिला एएसआई ने कहा कि यह हेल्प डेस्क महिला थाने के साथ-साथ सभी पुलिस स्टेशनों में बनाए गए है। कोई भी पीड़ित महिला अपनी समस्या के लिए महिला हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकती है। प्राचार्य ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भारी संख्या में छात्राओं के अलावा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। बेटियों के लिए चेहरे पर गर्व व खुशी लाने वाला अभियान बना सेल्फी विद डाटर अंतरराष्ट्रीय एजेंसी आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने भारत खासकर हरियाणा के सेल्फी विद डाटर अभियान और फाउंडेशन के कामों की सराहना की है। ओईसीडी 35 सदस्य देशों का एक अंतर सरकारी आर्थिक संगठन है, जो 135 देशों में काम कर रहा है। संगठन की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत सरकार सेल्फी विद डाटर अभियान से काफी प

पांचवें दिन प्याेंत टोल टैक्स रहा फ्री, 1 जनवरी से शुरू करेंगे भूख हड़ताल

नेशनल हाईवे 709 स्थित गांव प्योंत के टोल प्लाजा पर लगातार पांचवें दिन संयुक्त किसान संगठनों के आह्वान पर किसानों का धरना जारी रहा। सभी वाहन फ्री में गुजरे। पांचवें दिन धरने की अध्यक्षता किसान एकता मंच असंध के सदस्य छत्रपाल सिंधड़ ने की। वहीं धरने पर 21 सदस्यीय कमेटी ने एक जनवरी 2021 से भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया। सिंधड़ ने बताया कि पहले दिन 5 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसी प्रकार हर रोज भूख हड़ताल पर बैठने वाले किसानों की संख्या बढ़ती रहेगी। सिंधड़ ने बताया कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों और नए बिजली कानून को वापस नहीं ले लेती। तब तक उनका धरना लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन क़ृषि कानूनों को लागू करके किसानों को चोट पहुंचाने का काम किया है। आगे किसान हर चुनाव में भाजपा और जजपा नेताओं का विरोध करेंगे और गांव मे घुसने पर नेताओं को काले झंडे दिखाएंगे। इस अवसर पर जोगिंद्र स‌िंह झींडा, छत्रपाल सिंधड़, लखा सिंह, हरभजन सिंह, गुरजंट सिंह, राणा स‌िंह, हरजीत सिंह, जानपाल सिंह, बलबीर सिंह, साहब सिंह मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi

प्रकृति से उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जीवन व्यतीत करना चाहिए : मलिक

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट बलराज सिंह मलिक ने कहा कि शिक्षा के आदर्शवाद में प्रसन्नता के साथ सुख, सत्ता साधना, ज्ञान की प्राप्ति का साधन है। भौतिकवाद का भरोसा छोड़कर प्रकृति द्वारा उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जीवन व्यतीत करना चाहिए। आदर्शवाद से शिक्षा ग्रहण करने से आपका आचरण विनम्र पूर्ण हो जाएगा। वह चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कॉमर्स व मैनेजमेंट विभाग द्वारा शिक्षा का मानवीकरण विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भौतिक आवश्यकता सिर्फ शरीर समझता है परंतु जीवन के असली सच्चाई भावात्मक के संतुलन के साथ सम्मान, प्रेम, वात्सल्य के साथ जीवन व्यतीत करने से है। उन्होंने बताया कि बच्चा जन्म से न्यायवादी, सत्यवादी, कर्म वादी हो सकता है। अगर उसकी व्यवस्था सही ढंग से बनाई जाए। व्यवस्था बनाई नहीं जाती। व्यवस्था प्रकृति में है, उसको समझाने की जिम्मेदारी अध्यापकों, माता-पिता और समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों की है। उन्होंने बताया कि शिक्षा का मानवीकरण का उद्देश्य सार्वभौमिक मूल्यों की प्राथमिकताओं के साथ व्यक्तित्व और समाज के संबंध में सुधार के लिए एक व्यक्तित्

किसानों के साथ सरकार की वार्ता बेनतीजा रही तो जनवरी के पहले सप्ताह में और तेज होगा आंदोलन

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। टोल प्लाजा पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि 31 दिसंबर को सरकार व किसान संगठनों के बीच होने वाली वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकलता है तो किसान सिर्फ धरने प्रदर्शनों तक सीमित नहीं रहेंगे। जनवरी के पहले सप्ताह में ही किसानों का आंदोलन तेज हो जाएगा। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। मंगलवार को बसताड़ा टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में जारी क्रमिक भूख हड़ताल में छह किसान बैठे। जहां किसान नेताओं ने अपने भाषणों से किसानों में जोश फूंका, वहीं हरियाणवी रागिनी गायक अमित मलिक ने देशभक्ति रागनियों से किसानों की खूब वाहवाही लूटी। किसान नेता जगदीप सिंह औलख, अजय सिंह राणा, हैप्पी तथा क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे किसान संदीप सिंह बल्लाह, सुखविंद्र असंध, सुखविंद्र गबर, प्रेम काजल, बलविंद्र सिंह असंध ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए किसी डेथ वारंट से कम नहीं है। सरकार पूंजीपतियों के हाथों में है। इन पूंजीपतियों को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने ब

कच्चे क्वार्टर में सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, बाजार एसो. ने ग्रांट से शुरू कराया काम

शहर का मुख्य कच्चे क्वार्टर बाजार अब सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगा। अभी दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान पर तो लगा रखें हैं, लेकिन पूरे क्षेत्र के लिहाज से सुरक्षा के मद्देनजर कोई इंतजाम नहीं है। मंगलवार से यहां सीसीटीवी लगाने को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई। जिसके तहत यहां लाइन बिछाई जा रही है। संभावना है कि एक पखवाड़े में लाइन बिछाने से लेकर कैमरे इंस्टाल को लेकर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यह थी समस्या सुरक्षा के लिहाज से कच्चे क्वार्टर काफी संवेदनशील है, अक्सर दुकान से तथा राह चलते-चलते झपटमारी की विभिन्न वारदात यहां हो चुकी है। जिसके मद्देनजर यहां के दुकानदारों ने सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को यहां सीसीटीवी लगाने का ज्ञापन सौंपा था, जिस प्रस्ताव मंजूर किया गया। जिस पर कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए मंत्री कोटे से दो लाख रुपए की ग्रांट प्रदान की गई थी जिसकी राशि हाल ही में मिलने के बाद काम शुरू किया है। पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि लोगों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि योजना कामयाब तभी रहेगी जब इसका संचालन के प्रति निरंतर गंभीरता रखी ज