Skip to main content

चुरू में पुलिस ने फेसबुक पर सेलिब्रिटीज का लाइव सेशन शुरू किया, 40 हजार लोग घरों के भीतर रहने लगे

लॉकडाउन के कारण दिनभर घरों में कैद रहने के बाद जैसे ही शाम के 5 बजते हैं तो लोग दूध और किराने के बहाने निकलना शुरू कर देते हैं। ऐसे में राजस्थान के चुरू में पुलिस ने नया आइडिया निकाला है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शाम 5 से 7 बजे के बीच फेसबुक पर फिल्म, खेल, डांस, संगीत, योग, थिएटर से जुड़ी हस्तियों और मोटिवेशनल स्पीकर के लाइव सेशन शुरू कर दिए। अब रोजाना 2 हजार से ज्यादा लोग इन सेलिब्रिटीज से सवाल पूछते हैं। यही नहीं, हर शाम 30 से 40 हजार लोग बाहर निकलने की बजाय पुलिस के फेसबुक पेज से जुड़ने लगे हैं।

आईपीएस एसोसिएशन ने भीएसपीतेजस्वनी गौतम के आइडिया की तारीफ की है। कई राज्यों के कलेक्टर और एसपी से इसे अपने जिलों में लागू करने के लिए गौतम सेसहयोग मांग रहे हैं। गौतम कहते हैं कि लॉकडाउन 3 मई तक है। इसलिए तय किया है कि इस सेशन को आगे तक बढ़ाए जाए। इसलिए दीपिका पादुकोण, पंजाबी सिंगर गुरु रांधावा, पंकज त्रिपाठी, महिमा चौधरी, लारा दत्ता सहित 16 मशहूर लोगों से बात हो चुकी है। सिंगर अनामिका की भी मंजूरी मिल गई है। गुरु रंधावा के सेशन के लिए संपर्क में हैं ताकि पंजाबी कम्युनिटी के लोग जुड़ सकें।

यही क्यों?

हर दिन बाहरन निकलने पर 100 से 150 लोगों को समझाना पड़ता था। लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। यही सोचकर सेशन शुरू किए।

कैसे किया?

तेजस्वनी दिल्ली की ही हैं और कई सालों तक थिएटर से जुड़ी रहीं। उनके कई दोस्त भी एक्सपर्ट्स के संपर्क में हैं। सबकी मदद से वे इन्हें जोड़ पाईं।

कौन शामिल?

पद्मश्री देवेंद्र झाझड़िया, मैनेजमेंट गुरु एन रघुरामन, थिएटर एक्सपर्ट अतुल सत्य कौशिक, योग एक्सपर्ट डॉ. कृष्णकांत पाठक जैसी हस्तियां आईं। क्यों सफल? लाइव सेशन में प्रसिद्ध हस्तियां कोरोना से लड़ने के टिप्स देती हैं। जैसे-ज्यादा पढ़ें, खुद को फिट रखें, ऑब्जर्वेशन सीखें, अच्छे श्रोता बनें आदि।

सबसे बड़ी सीख ये है...

पद्मश्री पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझड़िया ने सेशन में बताया कि उन्होंने ओलिंपिक के लिए 12 साल का इंतजार किया। क्या लोग लॉकडाउन में कुछ दिन घरों में नहीं रह सकते? कुछ नया सीखने के लिए इससे बेहतर मौका शायद कभी न मिले।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चूरू के एसपी तेजस्वनी गौतम।


from Dainik Bhaskar /local/rajasthan/sikar/news/police-started-live-session-of-celebrities-on-facebook-in-churu-40-thousand-people-started-living-inside-homes-127255312.html

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...