Skip to main content

अशांति और लॉकडाउन से कश्मीर में मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ी, खुदकुशी और घरेलू हिंसा की घटनाओं में भी इजाफा

समीर यासिर.कश्मीर में वर्षों से चल रही अशांति ने एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया है। पिछले साल अगस्त में कर्फ्यू लगने के बाद यहां सामान्य जनजीवन पहले ही अस्त-व्यस्त हो चुका था। उस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कोरोना के कारण लॉकडाउन ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ाया है। डॉक्टरों का कहना है कि निराशा की स्थिति गंभीर मानसिक संकट में बदल गई है। राज्य में अवसाद, बैचेनी और मानसिक बीमारियों के मामलों की संख्या में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। प्रभावित लोगों का आंकड़ा पता लगाना कठिन है लेकिन स्थानीय डॉक्टरों का कहना है कि आत्महत्याओं की संख्या बढ़ी है। घरेलू हिंसा की दर भी अधिक हो गई है।


चिकित्सकों का कहना है कि लॉकडाउन ने स्थितियों को ज्यादा बदतर किया है। पुलिस ने सड़कों को ब्लॉक कर रखा है। घर से बाहर निकलने पर सख्त पाबंदी है। कश्मीर घाटी में ऐसी स्थितियों का सामना करने के लिए संसाधन भी कम हैं। यह राज्य कई वर्ष से अशांत है। डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने 2015 में 5600 घरों का सर्वे किया था। उसमें लगभग 18 लाख लोग शारीरिक और मानसिक तकलीफ से प्रभावित मिले थे। 10 में से 9 लोग हिंसा, संघर्ष के कारण उपजे आघात का शिकार थे। सरकारी अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. माजिद शफी ने बताया कि वे पिछले साल एक सप्ताह में करीब 100 मरीजों को देखते थे। अब इनकी संख्या 500 है। कश्मीर में कुल 60 मनोचिकित्सक हैं।

बेटी की गिरफ्तारी से मां की मानसिक हालत खराब हुई

लवामा में डॉ. शफी के ऑफिस के बाहर हिंसा से सदमे का शिकार हुए किशोरों, युवाओं, महिलाओं और व्यवसायियों की कतार लगी थी। महिलाएं अपने बच्चों की पीड़ा से चिंतित हैं। पाहू की सारा बेगम के बेटे 28 साल के फयाज को 3 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद सारा की मानसिक हालत खराब हो गई। उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी। व्यवसायी कारोबार बंद होने से परेशान हैं। उनका कर्ज बढ़ता जा रहा है। पहले भी उनका धंधा ठप था। लॉकडाउन के दौरान भी ऐसी ही स्थिति है। डॉ. शफी का कहना है, संकट लगातार बढ़ रहा है। पुलवामा में दस लाख की आबादी के बीच वे अकेले मानसिक चिकित्सक हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर में पिछले साल अगस्त में कर्फ्यू लगने के बाद सामान्य जनजीवन पहले ही अस्त-व्यस्त हो चुका था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eUrEu0

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...