Skip to main content

ठीक होने पर भी 28 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड, चीन ने 14 प्लस 14 मैनेजमेंट लागू किया

(यिदान लिन )चीन कोरोना महामारी के सबसे कठिन दौर से गुजर चुका है। कोरोना के मामले और इससे मौतें कम हो रही हैं। लोगों का ध्यान अब दो बातों पर ज्यादा है। पहला- ठीक हुए लोगों की स्थिति जानना। दूसरा- पुराना दौर नहीं लौटे इसलिए उचित उपायों पर अमल। अब तक इस बात के प्रमाण नहीं मिले हैं कि चीन में कोरोना पूरी तरह ठीक हो सका है या नहीं।

वुहान में अब 14 प्लस 14 मैनेजमेंट का पालन किया जा रहा है। इसका मतलब यह है कि ठीक होने वाले मरीज पहले मेडिकल सेंटर में 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किए जाते हैं। इतने समय के बाद अगर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें घर में 14 दिन के लिए अलग रखा जाता है। चीन की स्टेट काउंसिल ने इसकी पुष्टि की है।

कोरोना से ठीक हुआ युवक, पर फेफड़े कमजोर हुए

वुहान निवासी 25 साल के एक युवक ने कहा कि वह अब कोरोना से ठीक हो चुका है, लेकिन उसके फेफड़े कमजोर हो गए हैं। इन्हें मजबूत होने में लंबा समय लगेगा। युवक जनवरी के आखिरी में कोरोना पॉजिटिव हुआ था। वह फरवरी में ठीक हुआ। उसने कहा, ‘दोबारा संक्रमित होने का खतरा बना ही रहेगा। मैंने न्यूक्लिक एसिड टेस्ट एक से ज्यादा बार किए हैं। कहीं इसका भी नुकसान न हो जाए। डॉक्टरों ने मुझे फेफड़े की बीमारी के लिए दी जाने वाली रुटीन दवाएं दी हैं। अस्पताल से छुट्‌टी के बाद मैं 14 दिन तक घर में क्वारैंटाइन रहा।’

चीन के 10 शहरों में न्यूक्लिक एसिड टेस्ट हो रहे

शंघाई, बीजिंग, नानजिंग समेत 10 शहरों में न्यूक्लिक एसिड टेस्ट किए जा रहे हैं। शंघाई से इसकी शुरुआत हुई। यहां यह अनिवार्य कर दिया गया है। शंघाई स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, इसमें गले के स्वाब के सैंपल लिए जाते हैं। महज 24 घंटे में इस टेस्ट के नतीजे आते हैं। इस टेस्ट से वायरस के आरएनए का पता लगाते हैं। आमतौर पर सैंपल सांस के रास्ते से इकट्ठा किया जाता है। इसमें लार का मिश्रण होता है। वुहान में कोरोना की रोकथाम के लिए पारंपरिक पद्धतियों का भी इस्तेमाल हो रहा है। इन्हें कई स्वास्थ्य एजेंसियों ने मान्यता नहीं दी हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने ठीक हुए मरीजों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर हुबेई प्रांत के यिचांग शहर के एक स्कूल की है। यहां न्यूक्लिक टेस्ट के लिए शिक्षकों के स्वाब लिए गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35d5jmN

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D

कोसली विधायक ने गिनाए एक साल के काम, बोले- नपा भी जल्द बनेगी

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य में कोसली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिनवाए। विधायक लक्ष्मण यादव मंगलवार को बाईपास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद सहित अन्य पदाधिकारी भी थे। विधायक ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में एक साल के दौरान 110 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं तथा कुछ का कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के 8 माह संकट का समय रहा। उस समय परियोजनाओं से ज्यादा जीवन का सवाल था। कहा कि कोरोना संकट के समय कोसली क्षेत्र के लोगों ने 21 लाख रुपए की राशि आपदा कोष में जमा करवाकर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बताया कि कोसली-भाकली के बीच विवाद सुलझा रहे हैं। क्षेत्र में जल्द नगर पालिका बनने की उम्मीद है। बरोदा चुनाव में भाजपा की जीत का दाव किया। विधायक ने कहा कि कृष्णावती नदी की छंटाई लिए टैंडर हो गए हैं। खोल क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जलस्तर को ऊपर उठाने के लिए कृष्णावती नदी पानी रिचार्ज करने का काम पूरा क

कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ी, 4 माह में जिले के लोग पी गए 2 लाख काढ़ा पाउच, 80 हजार खाई गिलोय की गोली

कोरोनाकाल में कोरोना संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए लोगों का एलोपैथी दवाओं की बजाय आयुर्वेदिक दवाओं पर ज्यादा भरोसा बढ़ा है। आयुष विभाग में आए काढ़ा पाउच की लगातार डिमांड बढ़ रही है। जून से लेकर अब तक जिले में 2 लाख काढ़ा पाउच को उबालकर लाेग पी चुके हैं। इसी तरह से गुडुची घनवटी (गिलोय की गोली) की भी खपत जो पहले नाममात्र की होती थी अब काफी बढ़ चुकी है। 80 हजार गिलोय गोली को लोग अब तक आयुष विभाग से ले जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयुष विभाग ने इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर विभिन्न जड़ी बूटियों से तैयार काढ़ा पाउच तैयार कर जून माह में प्रदेश भर के जिलों में भेजा था। जिस समय काढ़ा पाउच की सप्लाई भेजी गई थी। उस दौरान भीषण गर्मी थी। लेकिन लोगों ने इसकी परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुष विभाग से खूब काढ़ा पाउच लेकर गए। इसी तरह से गिलोय गोली भी लोगों द्वारा खूब ली गई। शुरुआत में घर-घर जाकर बांटे गए थे काढ़ा पाउच : जून में जब पहली बार आयुष विभाग का काढ़ा आया तो अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर जाकर, दफ्तरों में काढ़ा पाउच लोगों को बांटे। अब बदले मौसम में और बढ़