Skip to main content

रतनगढ़ एरिया नो एंट्री जोन बना, मेन रोड और कॉलोनी की गलियां सील, सड़कें सुनसान

लॉकडाउन के दौरान भी जिस सड़क पर लोग आते जाते दिखाई देते रहे वह एरिया सुनसान है। चारों तरफ पुलिस के नाके लगे हैं। किसी बाहरी की यहां नो एंट्री है। पुलिस थोड़ी थोड़ी देर बात गश्त कर रही है। डॉक्टरों की टीमें और नगर निगम की टीमें यहां घूम रही हैं। लोग बालकनी में खड़े टीमों के क्रियाकलापों पर निगाह जमाए हैं। यह नजारा है रतनगढ़ एरिया का हैं। जिसे प्रशासन ने मंगलवार को कंटोनमेंट जोन घोषित किया है।
मानव चौक तक एरिया को सील किया गया है। लॉकडाउन के दौरान मानव चौक पर सुमन करियाना तथा सचदेवा नंबर 1 करियाना की दुकानों पर अच्छे खासे ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर सामान खरीदने के लिए लाइनों में खड़े रहते थे। यहां पर जाम की स्थिति भी बनी रहती थी, लेकिन मंगलवार को यह मार्केट एरिया को सील करने के कारण पूरी तरह से सुनसान नजर आई। सामने वाली लाइन में बनी दुकानें बंद थी, लेकिन केमिस्ट की दुकान खुली थी। जहां पर लोग दवाइयां लेते नजर आए। जलबेहड़ा रोड पर भी करियाना की दुकानें रतनगढ़ तक का एरिया पड़ने के कारण बंद रही।

यहां पुलिस खड़ी अंदर जाने की एंट्री नहीं
मानव चौक से रतनगढ़ रोड पर नाका लगा हुआ है। यहां पर सील किए एरिया से दोपहर 12.15 बजे के करीब एक दंपती गुजरने लगा तो पुलिस कर्मियों ने रोका। पति ने कहा कि उन्होंने अस्पताल जाना है, पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने डॉक्टर की स्लिप देखी और जाने दिया। सड़क पर आगे निकले तो रोड़ पूरी तरह से सुनसान था। आधा किलोमीटर आगे जाने पर नगर निगम की जीप मिली। इसमें निगम के कर्मी बैठे अगली गली में सर्वे करने जा रहे थे।
घर हो रहा था सेनिटाइज
थोड़ा आगे गए तो वहां पर क्वारेंटाइन के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र राय टीम के साथ डॉक्टर्स की टीम खड़ी नजर आई। गली से एक लड़का निकलता हुआ नजर आया तो डॉ. बलविंद्र कौर ने उसे रोड पर आने का कारण पूछा तो वह बहानेबाजी करता हुआ तेजी से आगे निकल गया। जिस घर से महिला पॉजिटीव मिली, उस घर और पड़ोस को को निगम की टीम सेनिटाइज कर रही थी।

दूध पहुंचा रहे पूर्व सरपंच
जिस घर महिला पॉजिटीव केस मिला। उस घर में बच्चे हैं। परिजन क्वारेंटाइन हैं और एरिया भी सील है। बच्चे दूध न मिलने के कारण बिलखने लगे तो रतनगढ़ के पूर्व सरपंच संजीव कुमार को इसका पता लगा। वह उन्हें दो दिन से दूध देने के लिए स्वयं पहुंचते हैं। इसके अलावा वह परिजनों को राशन पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं। वह कहते हैं कि लोगों को घरों के अंदर ही रहना चाहिए।

रतनगढ़ के आसपास के यह रोड हुए सील

  • शारदा नगर, सेक्टर 8, कर्ण पैलेस रोड, जलबेड़ा रोड, मानव चौक रोड, सांई मंदिर वाला रोड, परशुराम नगर
  • सिटी तहसील में फिलहाल रजिस्ट्रियां को भी रोक दिया गया है।
  • रतनगढ़ क्षेत्र क्वारेंटाइन किए जाने से मानव चौक पर स्थित राशन, दूध की दुकानों को बंद करा दिया है। इन दुकानों से केवल होम डिलीवरी ही की जाएगी। वह भी प्रशासन के आदेश के बाद।
  • इस एरिया में गुरुद्वारों के लंगर बांटने पर रोक लगा दी गई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अम्बाला सिटी | रतनगढ़ क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन के दाैरान बंद किया गया रास्ता।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bLYg7n

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D...

बच्चे पैंगोंग झील के पास बेखौफ घूम रहे, पर्यटकों के लिए भी खुल गया फिंगर-4 के नजदीक का यह गांव, लोग बोले- अब सब नॉर्मल

(मोरुप स्टैनजिन) चीन के साथ जारी तनाव के बीच लद्दाख के आखिरी रहवासी गांव मान-मेराक में अब जिंदगी पहले जैसी हो गई है। सभी प्रकार की पाबंदियां हटा ली गई हैं। संचार व्यवस्था बहाल हो गई है और पर्यटकों के लिए भी अब कोई रोक-टोक नहीं है। 2 महीने पहले यहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थीं। तनाव के गवाह रहे फिंगर-4 इलाके के पास स्थित पैंगोंग झील अब फिर से बच्चों और स्थानीय लोगों से गुलजार है। यहां आसपास के लोगों से बात करो तो कहते हैं- इंडियन आर्मी ने चीनियों को पीछे खदेड़ दिया है। अब डरने जैसी कोई बात नहीं है। 'सर्दियों में लोग पहले की तरह अपने मवेशी फिंगर फोर तक ले जा सकेंगे' एरिया काउंसलर (स्थानीय जनप्रतिनिधि) स्टैनजिन कॉनचॉक के मुताबिक, 15-16 जून गलवान घाटी की घटना के 2 महीने बाद तक यहां के लोगों ने सेना की सख्त पहरेदारी में जिंदगी गुजारी है। लेकिन, अब जीवन सामान्य हो रहा है। सेना और स्थानीय लोग मिलकर सड़क और भवनों के निर्माण में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं क्योंकि सर्दियां शुरू होते ही काम करने में दिक्कत आएगी। स्टैनजिन ने बताया, हमने नोटिस किया है कि चीनी पीछे हट रहे हैं। इं...

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...