Skip to main content

जींद में 12500 क्विंटल तो जुलाना में खरीदा गया 2140 क्विंटल गेहंू, दिन भर जिले की मंडियों में चला उठान कार्य

बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक जिले की अनाज मंडियों में उठान कार्य हुआ। जींद अनाज मंडी में दिनभर में विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं में से 48 हजार बैग का उठान हुआ और इसे गोदामों तक पहुंचाया गया। मंडी में अब भी 1 लाख 72 हजार बैग का उठान होना बाकी है। इसी तरह से जिले की अन्य अनाज मंडियों में भी दिनभर उठान का कार्य जारी रहा। गुरुवार से सभी अनाज मंडियों में पहले की तरह खरीद कार्य जारी रहेगी।

वहीं बुधवार को ही जिले की अनाज मंडियों में उन किसानों की फसल भी खरीदी गई जो 20 व 21 अप्रैल को मैसेज मिलने के बाद भी फसल बेचने से वंचित रह गए थे। ऐसे किसानों की जींद अनाज मंडी में बुधवार को 12 हजार 500 क्विंटल गेहूं खरीदी गई। जबकि जुलाना अनाज मंडी में 2140 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अनाज मंडी जींद के मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार जांगड़ा ने बताया कि मंडी में गुरुवार से गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से चलेगा। जिन किसानों को मैसेज भेजे गए हैं वे अपनी फसल लेकर मंडी में आएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जींद. अनाज मंडी में चल रहा उठान का कार्य। इधर, गेहूं की खरीद के लिए निडानी गांव में परचेज सेंटर बनाया गया है। बुधवार को यहां पर खरीद का कार्य शुरू हो गया। इससे गांव के किसानों को फायदा हुआ है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ySJXza