Skip to main content

लॉकडाउन में बाहर घूमना दूसरा- रौब दिखा पुलिस से बदतमीजी, नतीजा- बाइक का कटा 24500 का चालान

लॉकडाउन में घूमते हुए संजय चाैक पर पुलिस काे धौंस दिखा रहे एक युवक की बाइक का पुलिस ने 24500 रुपए का चालान काटा है। उसके पास काेई कागजात नहीं था, इसलिए बाइक काे भी इम्पाउंड कर दिया। रविवार दाेपहर करीब 1 बजे एक युवक जाटल राेड की तरफ से आया। पुलिस ने नाका पर उसकाे राेका ताे उसने बाइक नहीं राेकी। करीब 20 फुट दूर खड़े एक जवान ने उसे राेक लिया। तब युवक चिल्लाते हुए घाैंस दिखाने लगा। जज से बात कराने की धमकी देने लगा। तब पुल के नीचे खड़े बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी विकास भी पहुंच गए और युवक से बाइक के कागजात मांगे। वह काेई कागजात पेश नहीं कर पाया। प्रभारी ने बताया कि बाइक का 24500 रुपए का चालान काटा है। बाइक काे इम्पाउंड कर दिया। इसके बाद युवक पैदल ही सनाैली राेड की तरफ चला गया।

इधर, सेक्टर 12 में रेस्टोरेंट खाेल हाेम डिलिवरी करने पर मालिक समेत 6 गिरफ्तार, अवैध शराब भी बरामद

लाॅकडाउन में सेक्टर 12 मार्केट स्थित डाइन एंड डिवाइन रेस्टोरेंट में खाना बनाकर हाेम डिलिवरी कर रहे मालिक समेत 6 लाेगाें काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेस्टाेरेंट में 7 बाेतल अवैध शराब भी बरामद हुई है। आराेपियाें पर चांदनी बाग थाने में केस दर्ज किया है। सभी काे पुलिस बेल पर छाेड़ दिया। सेक्टर 11/12 चाैकी प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि डाइन एंड डिवाइ रेस्टाेरेंंट में ऑर्डर पर खाना बनाकर हाेम डिलिवरी कर रहे थे। जबकि लाॅकडाउन में रेस्टारेंट बंद हैं। रेस्टाेरेंट में दबिश दी ताे किचन में 6 लाेग खाना बनाते मिले। रेस्टोरेंट मालिक सनाैली राेड निवासी सैंकी सहगल पुत्र तुलसीदास, जैन माेहल्ला निवासी रूपसिंह, हलवाई शेखर, रोहित, नीरज और महेंद्र काे गिरफ्तार किया गया। किचन से 7 बाेतल अवैध शराब बरामद हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Walking out in lockdown. Second- Shocked by the police, the result is - Bike cut off 24500 challan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/355C3i0

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...