Skip to main content

भारत के लिए अच्छे संदेश; धूप, 22 डिग्री से ज्यादा गर्मी और 80% नमी हो तो 2 मिनट में आधे हो रहे वायरस कण

(पवन कुमार)वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस के नमूनों पर एक शोध किया है। इसके परिणाम भारतीय वातावरण के हिसाब से सुखद हैं। अध्ययन के मुताबिक, अगर धूप हो, तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो और नमी 80% तक हो तो जमीन पर वायरस की संख्या हर दो मिनट में आधी होती जाती है। अमेरिका की नेशनल बॉयोडिफेंस एनालिसिस काउंटरमेजर्स सेंटर (एनबीएसीसी) के वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस के नमूनों पर छह स्थितियों में अध्ययन किया है। इसमें अलग-अलग तापमान और नमी के साथ, धूप और बिना धूप की स्थिति में वायरस की लाइफ को परखा गया है।

अध्ययन में देखा गया कि सूरज की रोशनी में वायरस के कण जल्दी खत्म हो रहे हैं, लेकिन तापमान ज्यादा भी हो, लेकिन धूपनहीं हो तो वायरस ज्यादा देरतक रहता है। भारत में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) के वॉयरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर एकता गुप्ता का कहना है कि अमेरिका की स्टडी भारत के लिहाज से बहुत अच्छी है। लेकिन, संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में वायरस जाने का खतरा पहले की तरह बना रहेगा। लिहाजा संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क बेहद जरूरी है।

छह स्थितियों पर अध्ययन

  • 22-23 डिग्री तापमान, 20% नमी और धूप नहीं निकली हो तो जमीन पर वायरस के कण 18 घंटे में आधे हो रहे हैं।
  • 22-23 डिग्री तापमान, 80% नमी, धूप न हो तो जमीन पर 6 घंटे में कण आधे होते हैं।
  • 36 डिग्री तापमान, 80% नमी, धूप न हो तो जमीन पर 1 घंटे में कण आधे होते हैं।
  • 22-23 डिग्री तापामन, 20% नमी, धूप न हो तो हवा में 1 घंटे में कण आधे होते हैं।
  • 22-23 डिग्री तापमान, 80% नमी, धूप हो तो जमीन पर 2 मिनट में कण आधे हो जाते हैं।
  • 22-23 डिग्री तापमान, 20% नमी, धूप हो तो हवा में डेढ़ मिनट में कण आधे हो जाते हैं।

(यानी... हवा या जमीन पर कोरोनापूरी तरह खत्म होने में लगने वाला समय वायरस कणों की संख्या पर निर्भर करता है)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शोध में निष्कर्ष निकला है कि हवा या जमीन पर कोरोना पूरी तरह खत्म होने में लगने वाला समय वायरस कणों की संख्या पर निर्भर करता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VMOFr2

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...