Skip to main content

3 महिलाओं समेत 5 नए पॉजिटिव केस, सभी की ट्रैवल हिस्ट्री, 91 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

जिले में कोरोना अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। पिछले हफ्ते में मंगलवार ऐसा दिन रहा, जिस दिन कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला, लेकिन एक दिन बाद बुधवार को फिर से पांच नए पॉजिटिव केस सामने आ गए। अब तक कुरुक्षेत्र में 91 मरीज मिल चुके हैं। इनमें तीन पॉजिटिव केस पंचकूला के खाते में दर्ज हैं। बुधवार को पॉजिटिव मिले सभी पांचों लोगों को प्रशासन ने मुलाना कोविड अस्पताल पहुंचाया।
दिल्ली से लौटे तीन मिले संक्रमित : बुधवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

अभी तक जिले में कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हुआ है। जितने केस मिले हैं, उनमें ज्यादातर बाहरी राज्यों व जिलों से लौटे लोग हैं। खासकर दिल्ली व गुरुग्राम आना-जाना करने वाले शामिल हैं। इन पांचों की भी ट्रैवल हिस्ट्री रही है। सेक्टर-13 से 27 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त युवक कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था। अब इसकी चेन में 6 सैंपल लिए हैं। इसी तरह शांति नगर गली नम्बर 6 में 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसकी चेन सर्किल में चार लोगों के सैंपल लिए हैं।

वहीं मामू माजरा से 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिला के संपर्क में आए व परिवार के पांच लोगों के सैंपल लिए हैं। ऐसे ही बाबैन के बीड़ सुजरा गांव में भी 19 वर्षीय युवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त युवती के परिवार व संपर्क में रहे सात लोगों के सैंपल लिए हैं। इन तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। इसके अलावा शांति नगर कुरड़ी झांसा की 36 वर्षीय महिला की मोहाली में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिला वहां इलाज के लिए गई थी। जहां उसके कोरोना जांच को सैंपल लिए थे। अब इस महिला को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसके परिवार व संपर्क में आए नौ लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए हैं।

मामू माजरा को सील करने की प्रक्रिया शुरू
गांव मामू माजरा की एक 32 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला की रिपोर्ट आने के बाद उनके निवास की गली को सील करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। गांव के सरपंच अमरजीत सिंह ने बताया कि यह महिला गांव मामू माजरा की बेटी है। 10 जून को वह दिल्ली से मायके दो बच्चों के साथ आई थी। आसपास रहने वाले लोगों की मांग पर प्रशासन ने उनके कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए थे। इसमें महिला को पॉजिटिव पाया है। जबकि बाकी दो टेस्ट निगेटिव आए हैं।

विदेशों से लौटे 2477 लोग, 87 होम तो 50 होटल में क्वॉरेंटाइन
सिविल सर्जन डॉ.सुखबीर के मुताबिक कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2477 लोग विदेशों से लौट चुके हैं। इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का क्वारेंटाइन पूरा चुके हैं। अब 78 व्यक्तियों को होम क्वॉरेंटाइन तो 50 को होटल में क्वॉरेंटाइन किया है।

8385 रिपोर्ट मिली निगेटिव : जिले में अब 34 कोरोना एक्टिव केस हैं। इनमें से 25 लोगों को मुलाना मेडिकल कॉलेज, एक को पीजीआई चंडीगढ़ और सात लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया है। जबकि व्यक्ति को घर में ही आईसोलेट किया है। सीएमओ डॉ. सुखबीर के मुताबिक जिले से अब तक 8798 सैंपल भेजे गए। इनमें से 8385 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 325 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले के रिकॉर्ड में अब तक 88 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। पंचकूला के केस भी जोड़े तो यह आंकड़ा 91 को हो चुका है। इनमें से 54 लोग ठीक हो चुके हैं।

2 ने जीती कोरोना से जंग
राहत की बात यह है कि जिले में मरीज तेजी से रिकवरी भी कर रहे हैं। बुधवार को सेक्टर तीन निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति और इसी सेक्टर की 46 वर्षीय महिला ने कोरोना पर जंग जीती। दोनों को मुलाना मेडिकल कालेज व अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 54 मरीज कोरोना से लड़ाई जीतकर अपने घर लौट चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाबैन के गांव बीड सुजरा में युवती के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पहुंची प्रशासन की टीम


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dbEban

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...