Skip to main content

पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कहा- सड़क बनाकर भारत सीमा के नजदीक आ गया है, इससे चीन को खतरा नजर आता है

(रमिंद्र सिंह)पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक जिस गलवान घाटी में 43 दिन से भारत-चीन के बीच तनाव चल रहा है, वह भारतीय सेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। चीन के हमले में 20 भारतीय जवान शहीद हो चुके हैं। चीन सीमा पर तैनात व 1962 के युद्ध में शामिल रहे कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों से भास्कर ने गलवान घाटी की भौगोलिक स्थिति के बारे में जाना।

वे बताते हैं कि चीन को यहां अक्साई चीन इलाका खोने का डर है। यदि चीन गलवान नदी घाटी के पूरे हिस्से को नियंत्रित नहीं करता है तो भारत अक्साई चीन पठार को कब्जाने के लिए नदी घाटी का प्रयोग कर सकता है। इस कारण वह गलवान घाटी में भारतीय सेना की मौजूदगी नहीं चाहता और आवाजाही के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम नहीं करने देना चाहता। गलवान घाटी ऐसी जगह है, जहां पहाड में कट है। चीन यहां बैठकर भारतीय सेना की हर हलचल पर नजर रखना चाहता है।

चीन को गलवान घाटी में भारत की मजबूत पकड़ होने से अक्साई चीन खोने का डर
रिटायर्ड ब्रिगेडियर राजिंद्र कुमार ने बताया कि गलवान देश का हिस्सा है। चीन के लिए शिनजियांग से तिब्बत आने का रास्ता अक्साई चीन से है। चीन ने अक्साई चीन में 1963-67 के बीच सड़क बना ली थी। चीन को आज भी लगता है कि भारत सड़क वापस लेगा या तोड़ेगा। गलवान घाटी काराकोरम की दुर्गम पहाड़ियों की रेंज कहलाता है। की सहायक नदी गलवान है।

इस पर भारतीय सेना ने पुल बनाया है, ताकि पुल से सैनिक टुकड़ियों व गाड़ियों का काफिला गुजर सके। यदि चीनी काराकोरम रेंज के ऊपर आ गए तो वे हमारे क्षेत्र में देख पाएंगे। (दौलत बेग क्षेत्र में इन्फेंट्री डिवीजन में बतौर कर्नल जीएस तैनात रहे)

चीन विश्व पटल पर घिरा है, सड़क बना सीमा के नजदीक पहुंचने के कारण बौखलाया चीन
रिटायर्ड ब्रिगेडियर डीके खुल्लर ने बताया कि इस समय चीन भारत को उकसा रहा है। भारत ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया है। गलवान घाटी तक सड़क बना ली और भारत सड़क बनाकर सीमा के नजदीक आ गया है। चीन को नजर आ रहा है कि भारत की मौजूदगी बढ़ गई है, जिससे उसे खतरा हो सकता है। चीन विश्व पटल पर भी घिरा हुआ है। वह हांगकांग में उलझ रहा है।

साउथ चाइना-सी में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। ताइवान से उलझ रहा है। वह अपना ध्यान अब कहीं और ले जाना चाहता है। वह हमारे पर हावी होना चाहता है, लेकिन अब 1962 वाले हालात नहीं है। (भारत-चीन युद्ध में शामिल रहे)

हमारे सैनिक 10 गुना ज्यादा बेहतर, पर सख्त संदेश जरूरी
रिटायर्ड कर्नल आरडी सिंह ने बताया कि चीन की आदत अपना इलाका बढ़ाने की रही है। 1962 में उसने हमला किया तो भारतीय सेना तैयार नहीं थी। मगर, आज हमारे पास चीन से बेहतर हथियार हैं। चीन से 10 गुना ज्यादा बेहतर हमारे सैनिक हैं। गलवान की इस घटना के बाद चीन को कड़ा संदेश देना जरूरी है। (अरुणाचल में चीन सीमा पर 12 हजार फीट पर तेंगा क्षेत्र में तैनात रहे)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिटायर्ड ब्रिगेडियर राजिंद्र कुमार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hKq8MD

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...