Skip to main content

स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन कर घर पर लगाया पोस्टर, महिला ने फाड़ा, केस दर्ज

होम क्वारेंटाइन की गई महिला ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया पोस्टर फाड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर लिया है। फर्कपुर पुलिस के अनुसार विष्णु नगर में निशा को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन किया हुआ है। इस परिवार के सदस्यों को बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके लिए इनके घर के बाहर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस चस्पाया हुआ है। उन्होंने अपने घर पर लगा यह नोटिस फाड़ दिया जोकि हरियाणा सरकार के आदेशों की उल्लंघना है। इस पर पुलिस ने धारा-188 में केस दर्ज किया है।

फर्कपुर पुलिस ने यह केस हेड कांस्टेबल मंदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। हालांकि कहा जा रहा है कि पोस्टर फाड़ने को लेकर सूचना पड़ोस के ही लोगों ने दी थी। इसके बाद जब पुलिस मौके पर गई तो पोस्टर फटा मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YOMQKD