Skip to main content

अब सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे सैलून,प्रशासन की अपील, कोविड-19 की एडवाइजरी का करें पालन, बिना मास्क निकलना जुर्म

कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान रोजाना एक शहर से दूसरे शहर नौकरी या व्यापार के लिए आने जाने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अब लोगों को जागरूक रहना होगा। आपदा की स्थिति में सभी को जागरूक होकर कोरोना से बचना है। कहा कि निर्धारित नियमों का पूर्णतया पालन करें। फेस मास्क पहने और उन्हें समय-समय पर हाथ धोते हुए सुरक्षित रहे। हैंड सेनिटाइजर का उपयोग करें।

जैकेट या स्वेट शर्ट पहन निकले : डीसी ने कहा कि लोगों को एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की व्यक्तिगत दूरी रखनी होगी। कार्यालय या खरीदारी आदि से घर लौटने पर स्नान करें। बाहर जाने के लिए एक जैकेट या एक स्वेट-शर्ट रखें, जिसे कार्यालय या घर पहुंचने के बाद हटा सकें। नियमित हाथ धोएं, भीड़ में जाने से बचें। साबुन या 60 प्रतिशत अल्कोहल युक्त सेनिटाइर से 20 सेकेंड तक हाथ साफ करें। हाथ मिलाने व समूह लंच से बचना होगा। ऑनलाइन बैठकों को प्रोत्साहित करें। अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए पौष्टिक आहार लें,नियमित रूप से पानी या अन्य तरल पदार्थ पीते रहें । बाहर से आते ही अपने कपड़ों को त्याग दें। शराब और शर्करा युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई है तो अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं।

तय जगह पर खड़ा करें वाहन
निर्धारित स्थान पर ही वाहन को खड़ा करें किसी अन्य स्थान पर या बाजार में न रोकें। जहां तक संभव हो भीड़ भरे परिवहन साधनों का उपयोग न करें। कैब-एग्रिगेशन का उपयोग सीमित ही करें।
रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू : डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने रविवार को जारी आदेशों में कहा है कि कुरुक्षेत्र में अब बारबर शॉप व सैलून प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी। रात नौ बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जैसी स्थित रहेगी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को सड़कों पर मूवमेंट करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उल्लंघना पर धारा 188 के तहत केस दर्ज होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y22x1P

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...