विधायक ने किया स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन, फैंसी स्ट्रीट लाइट्स से जगमग हुई शहर की मुख्य सड़कें, 40 लाख खर्च
शहर की सड़कों पर नए सिरे से स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा रही हैं। दूधिया रोशनी के लिए शहर की सड़कों पर फैंसी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। दो मुख्य सड़कों पर काम भी पूरा हो गया।
रविवार को विधायक सुभाष सुधा ने इन स्ट्रीट लाइट्स का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार का थानेसर के विकास पर विशेष फोकस है, इसलिए सरकार ने शहर की 2 मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स प्रोजेक्ट पर 40 लाख का बजट खर्च किया है।
इससे न केवल शहर की सड़कें रोशन हुई। बल्कि इनसे सौंदर्य भी बढ़ा है। इससे पहले विधायक ने रावतुला राम चौक से मलिक मेडिकल हॉल तक 15 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट तथा गोल बैंक चौक से पटियाला बैंक कॉलोनी तक 25 लाख की लागत से लगी स्ट्रीट लाइट्स परियोजना का उद्घाटन किया।
अब ब्रह्मा मंदिर चौक तक लगेंगी लाइट : पटियाला बैंक कॉलोनी से ब्रह्मा मन्दिर चौक तक स्ट्रीट लाइट का कार्य पूरा किया जाएगा। इन दोनों स्ट्रीट लाइट्स परियोजना से इन मार्गों से गुजरने वाले हजारों लोगों को रात्रि के समय सुविधा मिलेगी और इससे दोनों मार्गों के सौंद्रर्यीकरण में भी चार चांद लगेंगे। कहा कि शहर में जितने भी विकास कार्य चल रहे है उन सभी विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। किसी भी योजना परियोजना को बीच में रुकने नहीं दिया जाएगा।
अभी घरों में रहें लोग
विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए घरों तक सीमित रहने का प्रयास करें। सोशल डिस्टेंस और मास्क पहनने जैसे नियमों की भी पालना करनी है। सभी लोगों को नियमों की पालना करनी चाहिए। जब सभी लोग मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ेंगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र कोरोना वायरस से मुक्त होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hsP6zP