Skip to main content

किशाेरी ने पुलिस काे भेजी चिट्ठी- पिता ने किया था दुष्कर्म, केस दर्ज

अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में 16 वर्षीय बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक परिवार काफी समय से अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र स्थित एक काॅलोनी में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसका पिता उस पर गलत नीयत रखता है। पिछले माह वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता की धमकी के डर से पीड़िता अन्य परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश अपने घर चली गई। वहां पहुंचने के बाद अब पीड़िता ने पोस्ट के माध्यम से अपनी शिकायत अर्बन एस्टेट थाने में भेजी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए उससे संपर्क किया गया है। पीड़िता के रोहतक पहुंचने के बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hmpcO6

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...