Skip to main content

स्टडी में दावाः वैक्सीन नहीं बनी तो अमेरिका में 70% लोग कोरोना पॉजिटिव हो जाएंगे

अगर वैक्सीन नहीं बनी तो अमेरिका में कोरोनावायरस से 70% लोग संक्रमित हो जाएंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के विशेषज्ञों ने एक स्टडी के आधार पर यह दावा किया है। इस यूनिवर्सिटी के संक्रामक रोग शोध नीति विभाग के निदेशक डॉ. माइकल ओस्टेरहोम ने कहा कि यह वायरस आराम करने वाला नहीं है। वैक्सीन या हर्ड इम्युनिटी बढ़ने से ही कोरोना रोका जा सकता है।

अमेरिका की अनुमानित आबादी 33,10,02,651 है। अभी अमेरिका में 1%से भी कम यानी 21, 62,261 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 1,17,858 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। डॉ. ओस्टेरहोम ने कहा कि नए आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका के 50 राज्यों में से 8 में संक्रमण स्थिर है। 22 में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जबकि 20 राज्यों में संक्रमण की दर घटी है।

बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की विशेषज्ञ डॉ. नाहिद भदेलिया ने कहा कि दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में हालात ज्यादा खराब होंगे।

चिंता: न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन फिर लॉकडाउन की ओर, यहां डिस्टेंसिंग टूट रही

न्यूयॉर्क सिटी और ह्यूस्टन में दोबारा लॉकडाउन किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। दोनों शहरों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। यहां तक कि लोग बार, रेस्तरां के बाहर शराब पीकर बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं।

न्यूयॉर्क स्टेट के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि सरकार को सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की 25 हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। ऐसे में अलग-अलग चरणों में अनलॉक की योजना खतरे में पड़ जाएगी। सबसे ज्यादा शिकायतें मैनहटन और हैंपटन्स से मिली हैं। उधर, अधिकारियों ने कहा है कि टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में भी ज्यादातर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।

रूस: पुतिन ने कहा- अमेरिका में खंडित सिस्टम, इसलिए वह संकट से नहीं उबर रहा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका में खंडित सरकारी सिस्टम है, इसलिए वह कोरोना संकट से नहीं उबर पा रहा है। पुतिन ने सरकारी टीवी पर एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि रूस सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है। इसलिए रूस कम से कम नुकसान के साथ आत्मविश्वास के साथ संकट से बाहर आ रहा है।

रूस में केंद्रीय और क्षेत्रीय सरकारें मिल कर काम करती हैं। कभी किसी ने अचानक यह नहीं कहा कि राष्ट्रपति जो कह रहे हैं या सरकार जो कह रही है, हम वह नहीं करेंगे। हम उसे उचित नहीं मानते। जबकि अमेरिका में ऐसी कार्यप्रणाली नहीं है। रूस में अब तक 5,37,210 मामले आए हैं। जबकि 7,091 मौतें हुई हैं।

चीन: 67 नए केस आए, 10 राज्यों के लोगों को बीजिंग की यात्रा न करने के आदेश

चीन में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से राजधानी बीजिंग में 42 मामले हैं। इसलिए प्रशासन ने हार्बिन और डालियान समेत 10 शहरों के लोगों को बीजिंग की यात्रा न करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को सख्त निगरानी करने को कहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बीजिंग के शिंफदी थोक बाजार गए 29,386 लोगों की जांच की गई है। इस बाजार से कोरोना मरीज मिले थे। अभी तक 12,973 लोगों की रिपोर्ट आई है। हालांकि, ये लोग संक्रमित नहीं हैं। शिंफदी बाजार गए हर व्यक्ति को दो हफ्ते तक क्वारैंटाइन में रहने का आदेश दिया गया है। चीन में अब तक 83,181 मामले आए हैं। जबकि 4,634 मौतें हुई हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो मैनहटन की है। यहां लोग बिना मास्क लगाए बाजारों में घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N35IA0

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D

कोसली विधायक ने गिनाए एक साल के काम, बोले- नपा भी जल्द बनेगी

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य में कोसली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिनवाए। विधायक लक्ष्मण यादव मंगलवार को बाईपास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद सहित अन्य पदाधिकारी भी थे। विधायक ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में एक साल के दौरान 110 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं तथा कुछ का कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के 8 माह संकट का समय रहा। उस समय परियोजनाओं से ज्यादा जीवन का सवाल था। कहा कि कोरोना संकट के समय कोसली क्षेत्र के लोगों ने 21 लाख रुपए की राशि आपदा कोष में जमा करवाकर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बताया कि कोसली-भाकली के बीच विवाद सुलझा रहे हैं। क्षेत्र में जल्द नगर पालिका बनने की उम्मीद है। बरोदा चुनाव में भाजपा की जीत का दाव किया। विधायक ने कहा कि कृष्णावती नदी की छंटाई लिए टैंडर हो गए हैं। खोल क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जलस्तर को ऊपर उठाने के लिए कृष्णावती नदी पानी रिचार्ज करने का काम पूरा क

कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ी, 4 माह में जिले के लोग पी गए 2 लाख काढ़ा पाउच, 80 हजार खाई गिलोय की गोली

कोरोनाकाल में कोरोना संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए लोगों का एलोपैथी दवाओं की बजाय आयुर्वेदिक दवाओं पर ज्यादा भरोसा बढ़ा है। आयुष विभाग में आए काढ़ा पाउच की लगातार डिमांड बढ़ रही है। जून से लेकर अब तक जिले में 2 लाख काढ़ा पाउच को उबालकर लाेग पी चुके हैं। इसी तरह से गुडुची घनवटी (गिलोय की गोली) की भी खपत जो पहले नाममात्र की होती थी अब काफी बढ़ चुकी है। 80 हजार गिलोय गोली को लोग अब तक आयुष विभाग से ले जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयुष विभाग ने इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर विभिन्न जड़ी बूटियों से तैयार काढ़ा पाउच तैयार कर जून माह में प्रदेश भर के जिलों में भेजा था। जिस समय काढ़ा पाउच की सप्लाई भेजी गई थी। उस दौरान भीषण गर्मी थी। लेकिन लोगों ने इसकी परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुष विभाग से खूब काढ़ा पाउच लेकर गए। इसी तरह से गिलोय गोली भी लोगों द्वारा खूब ली गई। शुरुआत में घर-घर जाकर बांटे गए थे काढ़ा पाउच : जून में जब पहली बार आयुष विभाग का काढ़ा आया तो अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर जाकर, दफ्तरों में काढ़ा पाउच लोगों को बांटे। अब बदले मौसम में और बढ़