Skip to main content

प्रशिक्षु टीचर्स को ऑनलाइन ट्रेनिंग देगा विभाग, पहले स्कूलों में होती थी इंटर्नशिप

कोविड-19 से बचाव के लिए सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। फिलहाल, बच्चों को अध्यापक ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। अब विभाग प्रशिक्षु टीचर्स को भी ऑनलाइन ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की देखरेख में डीएलडी की इंटर्नशिप ऑनलाइन कराई जाएगी। इससे पहले इन शिक्षकों को स्कूलों में भेजा जाता था। डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन ट्रेनिंग को लेकर विभाग ने डीएलडी शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान, डाइट द्वारा पूरी प्रक्रिया संचालित की जाने की योजना बनाई जा रही है। यह प्रक्रिया पांच जुलाई तक चलाई जाएगी।

विश्लेषण रिपोर्ट करनी होगी तैयार:प्रशिक्षु को कक्षा एक से पांच तक प्रत्येक कक्षा की एक किताब पर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करनी होगी। स्थिति सामान्य होने पर यदि स्कूल खोले जाते है तो विद्यार्थियों को पांच दिन स्कूलों में जाकर इंटर्नशिप करनी होगी। वहीं सत्र 2018-20 के विद्यार्थियों को सात सप्ताह की इंटर्नशिप कराई जाएगी। ये दो अगस्त को होगी। यदि विभाग जुलाई में डीएलडी की परीक्षा लेता है तो आगे की इंटर्नशिप परीक्षा के बाद होगी। विद्यार्थियों को अपने नजदीक पांच बच्चों की केस स्टडी भी तैयार करनी होंगी।

अप्रैल में इंटर्नशिप की गई थी रद्द
वर्ष 2019-21 पहला वर्ष, 2018-20 द्वितिय वर्ष की इंटर्नशिप शेड्यूल अनुसार अप्रैल में कराई जानी थी। परंतु महामारी के चलते सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे। जिसके कारण इंटर्नशिप नहीं हो सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C2bKi7