Skip to main content

एक दिन में पहली बार 10 पॉजिटिव मिले, अब जिले में 76 केस, 4 संक्रमितों ने कोरोना को हराया

एक तरफ सूरज की प्रचंड गर्मी बढ़ रही है। वहीं जिले में कोरोना के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से एक दो केस ही मिल रहे थे। अभी तक जिले में एक साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई थी, लेकिन रविवार को एक साथ दस केस मिले। कोरोना के बढ़ते मामलों से लोगों में डर भी बना है। अब जिले के रिकॉर्ड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 76 हो चुकी है। पंचकूला के पॉजिटिव केस के साथ यह आंकड़ा 79 पहुंच चुका चुका है, लेकिन राहत की बात यह है कि जिले में मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। रविवार को जहां दस नए मरीज मिले। वहीं चार लोगों को ठीक होने पर छुट्टी मिली।

रविवार को जिले में दस नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें बीड पिपली से 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि उक्त महिला की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी है। अब महिला की चेन में 4 सैंपल लिए हैं। इसके अलावा धोबी मोहल्ला में एक और केस मिला। यहां 28 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बताया जाता है कि उसे पड़ोसी की वजह से संक्रमण हुआ। पड़ोस में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।

बैंक कर्मी से पिता पुत्र संक्रमित : सेक्टर चार में भी दो नए केस मिले। 65 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके 27 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर के मुताबिक माना जा रहा है कि दोनों पड़ोसी के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। इनका पड़ोसी व कैथल में बैंक में कार्यरत कर्मी कुछ दिन पहले पॉजिटिव मिला था। इन दोनों की चेन में पांच सैंपल लिए। पिपली की नीलकंठ कॉलोनी से 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसकी हिस्ट्री दिल्ली की है। उसके संपर्क में आए पांच लोगों के सैंपल लिए हैं।

}41 लोग होटलों में क्वॉरेंटाइन
जिले में दिसम्बर से लेकर अब तक कुल 2458 लोग विदेशों से लौट चुके हैं। इनमें से 2349 लोगों का क्वारेंटाइन पूरा हो चुका है। अब 68 व्यक्तियों को होम क्वॉरेंटाइन किया है। जबकि 41 को होटल में क्वॉरेटाइन किया है। जिले से 25 लोगों को मुलाना मेडिकल कॉलेज व एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल किया है। कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक 8185 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 7937 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब 172 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाबैन। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MXw9XZ

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...