Skip to main content

भाजपा नेता की बेटी व दामाद की तलाश में यूपी पुलिस ने की रेड, नहीं मिले

मॉडल टाउन स्थित भाजपा नेता ओमप्रकाश के घर पर यूपी पुलिस ने रेड की। पुलिस उनके दामाद, बेटी और अन्य रिश्तेदारों की तलाश में आई थी। यूपी में उनके खिलाफ योगेश राणा ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया हुआ है। इस मामले में पिछले दिनों ओमप्रकाश के बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। 

अन्य की गिरफ्तारी बाकी है। उन्हीं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रेड की। इस दौरान घर पर भाजपा नेता मिले। उनसे यूपी पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पुलिस के सामने पेश करें, नहीं तो पुलिस अपने हिसाब से काम करेगी। इस दौरान पुलिस ने उनके प्यारा चौक स्थित कपड़े के शोरूम पर भी रेड की। वहां पर भी वे नहीं मिले। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस इस तरह से पहले भी रेड कर चुकी है। लेकिन वे हाथ नहीं लगे।

यह है मामला| प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले योगेश राणा ने सरसावा पुलिस को शिकायत दी थी कि वह यूपी के गांव ढिक्का का रहने वाला है। संजय खुराना, मोना, चंद्रकांता, ओमप्रकाश कालड़ा, राजन कालड़ा और रितू का यमुनानगर के प्यारा चौक पर क्लासिक क्रेशन और वेलकम होम के नाम से कपड़े का काम है। उसे इनसे एक करोड़ 63 लाख रुपए लेने थे। इसको लेकर एक दीवानी केस जगाधरी कोर्ट में किया गया था। तब उन्होंने एक लाख रुपए नकद देकर 10-10 लाख रुपए की किस्त देने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने 10-10 लाख रुपए प्रति माह नहीं दिए। उसका ऑपरेशन हुआ था। इसलिए वह अपने गांव में ही रह रहा था। आरोपियों ने उसके पास फोन कर कहा कि वे उससे मिलना चाहते हैं और हिसाब करना चाहते हैं।

आरोपी उसके गांव में 14 फरवरी को आए तो उन्होंने कहा कि वे चेक से उसकी पूरी पेमेंट देना चाहते हैं। तब उन्होंने कहा कि एक करोड़ 50 लाख रुपए का चेक दे देते हैं और जो पुराने चेक एक करोड़ 62 लाख रुपए के हैं वे उनके वापस कर दें। इस पर उसने उन पर विश्वास कर लिया था। तब उसने उनसे पांच चेक ले लिए थे। चेक अकाउंट में लगाने से पहले जब उसने उनके अकाउंट में जाकर कैश का पता किया तो पता चला कि जिन अकाउंट के चेक दिए तो उसमें से कुछ बंद हो गए हैं और अन्य में इतने पैसे नहीं है कि चेक क्लियर हो जाए। इस शिकायत पर सरसावा पुलिस ने केस दर्ज किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यमुनानगर| भाजपा नेता के घर पर यूपी पुलिस ने की रेड।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YAS24B

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...