Skip to main content

पार्कों में सैर करने वालों को किया जागरूक, देर तक खुली मिलीं 3 दुकानों के काटे चालान

कोविड-19 की गाइड लाइन के मद्देनजर शनिवार को निगम की टीम ने पार्कों में जागरुकता अभियान चलाया। सुबह साढ़े 5 बजे मानसरोवर पार्क से शुरूआत हुई। एलओ सुरेंदर गोयल के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने पार्क आए शहरवासियों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने और पार्क में नहीं थूकने के लिए सचेत किया। इसके बाद ओल्ड आईटीआई पार्क, गोकर्ण पार्क और राधे राधे पार्क में भी पहुंचकर आमजन को जागरुक किया गया।

शाम को निश्चित समय के बाद खुली मिलने पर सुखपुरा चौक पर दो चिकित्सकों की क्लीनिक का दो दो हजार रुपए का चालान काटा गया। गोहाना रोड पर बीटा मिल्क प्लांट के नजदीक देर तक खुली बेल्डिंग की दुकान का 3 हजार का चालान किया। इधर कच्चा बेरी रोड पर पुल के नीचे फलों की दुकानों का सामान जब्त करने के दौरान निगम की टीम का विरोध हुआ। फिर भी कैरेट व अन्य सामान निगम की टीम ने जब्त कर लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UF3Txs

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...