Skip to main content

पार्षदों ने एक हफ्ते का अल्टीमेटम दे मांगी जांच कमेटी की रिपोर्ट, अंदरखाते लामबंद हो रहे पार्षद, मेयर-कमिश्नर से मांगेंगे जवाब

सफाई कर्मियों की हाजिरी में गड़बड़ी के आरोपों पर नगर निगम की राजनीति गरमाने लगी है। सफाई कर्मचारियों की वार्ड वाइज ड्यूटी लिस्ट सार्वजनिक करने के लिए पार्षदों ने एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। पार्षदों का कहना है कि अल्टीमेटम अवधी पूरी होने पर जांच न हुई व लिस्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो वो मेयर मनमोहन गोयल व नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा से इस मामले में जवाब मांगेंगे। इधर, भाजपा के पूर्व निगम पार्षद अशोक खुराना ने कहा कि वे सफाई कर्मियों के दुरुपयोग और राशन वितरण में धांधली के बारे में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला उपायुक्त आरएस वर्मा को 16 जून को सौंपेंगे।

पार्षदों का आरोप-अधिकारी गुमराह कर रहे: मेयर मनमोहन गोयल की अध्यक्षता में नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा के साथ मई माह में हुई हंगामेदार बैठक के तय मसौदे पर अभी तक अमल नहीं हुआ। इससे कई पार्षद नाराज हैं। शनिवार को इन पार्षदों ने आपस में फोन पर चर्चा की और वार्ड वार सफाई कर्मचारियों की लिस्ट सभी पार्षदों को मुहैया कराने का अपना अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि निगम की हर सामान्य बैठक में यह मुद्दा बार-बार उठता रहा है। सदन ने सर्वसम्मति से इस बारे में सदन में प्रस्ताव पास किया था। फिर भी अफसर गुमराह कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30E4Iug

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...