Skip to main content

बच्चों को ई लर्निंग के बाद अब प्रशिक्षु टीचर्स को ऑनलाइन ट्रेनिंग देगा शिक्षा विभाग

कोविड-19 से बचाव को लेकर शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग नित नई योजनाएं ला रही है। अभी तक अध्यापक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। अब विभाग शिक्षकों को भी ऑनलाइन ट्रेनिंग देेने की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की देखरेख में डीएलडी (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की इंटर्नशिप ऑनलाइन कराई जाएगी। इससे पहले भविष्य के इन शिक्षकों को स्कूलों में भेजा जाता था। ट्रेनिंग को लेकर विभाग ने डीएलडी शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान, डाइट की ओर से ये सारी प्रक्रिया संचालित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। यह प्रक्रिया पांच जुलाई तक चलाई जाएगी।

इंटर्नशिप अप्रैल में कर दी थी रद्द
वर्ष 2019-21 पहला वर्ष, 2018-20 दूसरे वर्ष की इंटर्नशिप शेड्यूल अनुसार अप्रैल में कराई जानी थी। लेकिन कोविड-19 के चलते स्कूल बंद हो गए। इसके चलते इंटर्नशिप नहीं कराई जा सकी। सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक नए सत्र के तहत वाट्सअप के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। अब वाट्सएप के जरिए प्रशिक्षु भी ऑनलाइन इंटर्नशिप करेंगे।

तैयार करनी होगी रिपोर्ट
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु घर के नजदीक स्थित राजकीय प्राथमिक और उच्च राजकीय स्कूलों का आंवटन किया जाएगा। इस दौरान स्कूल मुखिया इंटर्नशिप कर रहे छात्रों के लिए स्कूल स्टाफ से मेंटर की नियुक्ति भी करेंगे। छात्रों को नियमित पाठ्यक्रम के अनुसार स्कूल निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करनी है। इस रिपोर्ट का 25 प्रतिशत काम मेंटर वाट्सएप ग्रुप्स पर भी साझा करना होगा।

ये भी करना होगा
प्रशिक्षु को कक्षा एक से पांच तक की प्रत्येक कक्षा की एक किताब पर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करनी होगी। जुलाई के अंत तक अगर स्कूल खुलते हैं तो इसके बाद पांच दिन स्कूलों मंें जाकर इंटर्नशिप करनी है। 2018-20 दूसरे वर्ष के छात्रों को सात सप्ताह की इंटर्नशिप कराई जाएगी। ये दो अगस्त को होगी। प्रशिक्षु दो सप्ताह का सर्वे भी करेंगे। विभाग जुलाई में डीएलडी की परीक्षा लेता है तो आगे की इटर्नशिप परीक्षा के बाद होगी। इतना ही नहीं अपने नजदीक पांच बच्चों के केस स्टडी भी तैयार करने होंगे। इस कार्य में प्राध्यापक ई मेल से इनकी सहायता करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BcKltl

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...