Skip to main content

युवक ने पहले हिंदू धर्म कबूल कर शादी की, अब युवती पर मुस्लिम बनने का दबाव डाल रहा

साल 2012 में विशेष समुदाय के युवक से लव मैरिज करने वाले युवती लवजेहाद का शिकार हुई है। आरोप है कि तब युवक ने अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म कबूल कर लिया था, लेकिन शादी के बाद लड़की को हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालने लगा। आरोप है कि ऐसा न करने पर उसे घर से निकाल दिया।

लड़की ने अपने मां-बाप की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी तो परिवार के लोग भी साथ देने को तैयार नहीं हैं। घर से निकाली गई युवती अपनी बहन के घर पर रह रही है। वहीं युवती ने घटना को लेकर एसपी को शिकायत दी थी। एसपी ऑफिस से यह शिकायत महिला थाने में ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस ने बातचीत के लिए दोनों पक्षों को दो बार बुलाया। लेकिन दोनों में फिलहाल सहमति नहीं बन सकी है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में अभी केस भी दर्ज नहीं किया है। महिला थाने से शिकायत को मीडिएशन के लिए भेजा गया है। वहां पर दोनों की काउंसलिंग होगी। इसके बाद ही इस मामले में कार्रवाई तय होगी।

हिंदू रीति रिवाज से तेजली के एक मंदिर में हुई थी शादी
लड़का-लड़की ने हिंदू रीति रिवाज के साथ 25 अप्रैल 2012 में तेजली के एक मंदिर में शादी की थी। तब लड़के ने अपने हिंदू बनने के दस्तावेज दिए थे। जिसके आधार पर पंडित ने शादी का प्रमाण पत्र बनाया था। उसमें युवक ने लिखा है कि वह शादी के लिए अपना धर्म बदल रहा है। दोनों शादी के समय बालिग थे। इसलिए उनकी शादी में कोई अड़चन नहीं आई थी।

हमीदा में ऐसा कई लड़कियों के साथ हो चुका
यह पहला मामला नहीं है कि धर्म परिवर्तन कर शादी की गई हो और बाद में उसे प्रताड़ित किया गया हो। इससे पहले भी कई मामले पुराना हमीदा में एेसे सामने आ चुके हैं। गत दिनों भी एक युवती ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। इसके साथ ही इस तरह की शादी होने के बाद हमीदा में कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी है।

युवती का आरोप-घर से पैसे चोरी न करके लाने पर भी ताने मारे
युवती ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि उसने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ आत्मापुरी कॉलोनी के युवक से शादी की थी। उसने हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद वे जम्मू कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे थे। कुछ दिन बाद ही उसका पति कहने लगा कि वह हिंदू धर्म नहीं मानता। वह उसे पीटने लगा। एक बार उसकी गांधी नगर चौकी में शिकायत दी। वहां उसने माफी मांग ली थी। इसके कुछ दिन बाद फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

वह उसे कई बार घर से बाहर निकाल देता था। इसलिए उसे अपनी बहन के घर जाना पड़ा। वहां पर उसे बुलाया तो वह उसे साथ ले गया। इसके बाद वह उसे ताने मारता था कि वह उसने घर से भागकर शादी की तो घर से पैसे चोरी करके नहीं लाई थी। इसलिए वह उसे साथ नहीं रख सकता। आरोप है कि अब उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही एक लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। उसे लगता है कि युवक ने उससे शादी एक षडयंत्र के तहत की थी। पुलिस से मांग की है उसके साथ ऐसा करने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C8tMiX

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...