Skip to main content

जिले में कोरोना का बढ़ रहा दायरा, आठ और मिले नए पॉजिटिव, 5 संक्रमितों ने जीती जंग

जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना नए केस सामने आने से शहर ही नहीं, अब गांवों में भी डर का माहौल है। गुरुवार को एक साथ फिर आठ केस मिले। कुरुक्षेत्र के रिकॉर्ड में यह आंकड़ा बढ़कर अब 96 हो चुका है। पांच लोगों ने कोरोना की जंग जीती है। पांचों को ठीक होने पर मुलाना अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

अब तक 59 लोग ठीक हो चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 37 हो गए हैं। इन आठ केस में तीन की रिपोर्ट अम्बाला में पॉजिटिव मिली है। पहले यही मंथन चलता रहा कि ये केस अम्बाला में जुड़ेंगे या कुरुक्षेत्र के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे। शाम को इन तीनों केस को कुरुक्षेत्र के रिकॉर्ड में ही दर्ज किया गया। वहीं तीन लोगों की पहले पंचकूला में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यदि इन तीनों को भी जोड़े तो कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमित केस का शतक होने से महज एक केस कम है। उक्त केस के साथ कुल आंकड़ा 99 हो गया है।

दिल्ली से लौटी महिला पॉजिटिव : जिले में जितने पॉजिटिव मिले हैं, उनमें से अधिकांश की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। गुरुवार को गांव रूपनगर में 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस महिला की चेन में आठ लोगों के सैंपल लिए गए। महिला की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है।

मां-बेटा मिले पॉजिटिव : वहीं शास्त्री कॉलोनी पिहोवा में दो और केस मिले। 28 वर्षीय महिला व उसका 3 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। परिवार के सदस्य से ही दोनों को कोरोना का संक्रमण हुआ है। अब इनकी चेन में 3 सैंपल लिए हैं, पिहोवा के ही 52 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इस व्यक्ति के संपर्क में आए तीन लोगों के सैंपल लिए हैं। इसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी दिल्ली की बताई गई है। गांव बीड़ सुजरा से 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला। युवक के संपर्क में आए दो सैंपल लिए हैं।

वहीं अम्बाला में दाउ माजरा से 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला। उसकी चेन सर्किल में अब 9 सैंपल लिए गए हैं। शाहाबाद से 28 दिन के एक नन्हें बच्चे व उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों की चेन सर्किल में भी 6 सैंपल लिए हैं। मां-बेटे की ट्रैवल हिस्ट्री अम्बाला की है। युवक आंध्र प्रदेश के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से मिला था। जिससे उसे भी संक्रमण हुआ।

28 दिन का बच्चा व मां पॉजिटिव, शाहाबाद में अब तक 9 केस
शाहबाद | गुरुवार को शाहाबाद के नजदीकी गांवों के 4 लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र में कोरोना वायरस केसों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। पिछले 4 दिनों से लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। एसएमओ डॉ. रुपिंदर सैनी ने बताया कि रूपनगर की महिला 13 जून को दिल्ली से आई थी और 16 जून को उसका सैंपल लिया था। उसकी रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव मिली। गांव दाऊमाजरा का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसकी टेस्टिंग अम्बाला में हुई थी।

मारकंडा मंदिर के पीछे पट्टी झाबड़ा में भी एक महिला और उसका 28 दिन का बेटा भी अम्बाला में लिए सैंपल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 28 दिन का बच्चा अंडरवेट था और उसे इलाज के लिए अम्बाला ले जाते थे। संभवतः वहीं वह कोरोना वायरस की चपेट में आए होंगे। उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों को आइसोलेट करके इलाज के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया है। 16 जून को भेजे गए 43 सैंपल में से केवल रूपनगर की महिला ही पॉजिटिव पाई गई है और बाकी सभी लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुरुक्षेत्र। जिले में मिले आठ नए कोरोना केस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच करते


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3185lwD

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...