Skip to main content

लव मैरिज से पहले कोर्ट ने कोरोना जांच को कहा तो युवक पॉजिटिव मिला, निक्कू वार्ड में 2 नवजात संक्रमित

वीरवार को अम्बाला की कोरोना लैब से 29 केस कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें अम्बाला के 25 लोग हैं जबकि 3 केस कुरुक्षेत्र व 1 केस यमुनानगर का है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग अपने खाते में 25 केस ही गिन रहा है। अम्बाला में पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 237 हो गया है। एक दिन में इतने केस मिलने का यह रिकॉर्ड है। इससे पहले 11 जून को 24 और 4 मई को 23 केस मिले थे। नए आए केसों मेंसबसे ज्यादा अम्बाला कैंट के 15 और सिटी में पांच केस हैं। दो केस शहजादपुर व तीन केस मुलाना से मिले हैं। नए आए केसों में 9 की ट्रैवल हिस्ट्री है जबकि 9 केस पहले से पॉजिटिव मरीजों के संपर्क वाले हैं।

अम्बाला सिटी सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में भर्ती यमुनानगर का 25 दिन का बच्चा और शाहाबाद की 19 दिन की बच्ची व उसकी मां के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शाहाबाद की बच्ची व उसकी मां को पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, उनकी सैंपल की रिपोर्ट अब आई। जबकि यमुनानगर का जो बच्चा पॉजिटिव मिला है, उसके पिता यमुनानगर के प्राइवेट अस्पताल में एंबुलेंस पर काम करते हैं। वह अस्थाई तौर पर बलदेव नगर में रह रहे हैं। निक्कू वार्ड के इंचार्ज डॉ. अर्लगगन जोत के मुताबिक दोनों बच्चे पीजीआई चंडीगढ़ से यहां आए थे।

बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वीरवार को वार्ड में भर्ती सभी 27 बच्चों, डॉक्टर्स व स्टाफ समेत 55 के सैंपल लिए गए। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक अब जिले में कोरोना का आंकड़ा 237 हो गया है। जिसमें से 122 एक्टिव मरीज हैं। अब तक जिले में 11,903 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं उनमें से 10,956 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 710 के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 80 पहुंच गई है।

सिटी के केस

  • बलदेव नगर में पॉजिटिव मिली 50 साल की महिला की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है।
  • रेलवे रोड की 44 वर्षीय महिला पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आई।
  • तस्वीरां वाली गली में 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटव मिला है। यहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी।
  • सेक्टर-7 में संक्रमित मिले 55 साल के व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की ।
  • सर्राफा बाजार का रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।

कैंट के केस

  • डिफेंस कॉलोनी में 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया।
  • वशिष्ठ नगर की 62 वर्षीय महिला की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है।
  • हरि नगर में 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
  • रामनगर 37 वर्षीय युवक की रोजाना अम्बाला से यमुनानगर अप-डाउन करता है।
  • बब्याल का 24 वर्षीय संक्रमित युवक टीबी का मरीज है।
  • शालीमार बाग की 16 साल की लड़की कोरोना पॉजिटिव है।
  • बोह रोड का 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
  • बब्याल के मोतीबाग का रहने वाला 39 वर्षीय पॉजिटिव मिला है। इस मरीज की गुजरात के सूरत की ट्रैवल हिस्ट्री है।
  • चमेली पुल का 62 वर्षीय बुजुर्ग पहले से पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में था।
  • शालीमार बाग के 30 वर्षीय युवक ने बैंगलुरु से लौटकर सैंपल कराया था।
  • छोटा खुड्‌डा का रहने वाला 24 वर्षीय युवक बिजनौर से आया था।
  • लालकुर्ती में 27 साल का यह युवक पहले से पॉजिटिव आए केस के संपर्क में आया।
  • रणजीत नगर की 31 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क में थी।
  • अम्बाला कैंट में 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। जो हिमाचल के बिलासपुर का रहने वाला है। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में था।
  • कालीबाड़ी मंदिर के पास 62 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

शहजादपुर के केस
शहजादपुर का 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस युवक ने कोर्ट मैरिज के लिए कोरोना टेस्ट कराया था। फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाला ने इंटर कास्ट मैरिज के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। युवक व युवती कई दिन पहले घर से चले गए थे।
शहजादपुर के खानपुर ब्राह्मणा की 68 वर्षीय महिला गुरुग्राम में अपने बेटे के पास से लौटी थी।

मुलाना में तीन नए केस
जहांगीरपुर में 32 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जहांगीरपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
बिंजलपुर गांव का 64 साल का पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसकी दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अम्बाला सिटी | सेक्टर-7 की हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी में सील किया गया रोड।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ncwx52

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...