Skip to main content

अपनी पत्नी की मौत की बात कह कर उसे दिया था शादी का झांसा

तलाकशुदा महिला ने पुलिस कर्मी पर रेप और मारपीट का आराेप लगाया है। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने उसे कहा था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी और वह उससे शादी करने को तैयार है। जब आरोपी इंद्री थाने में तैनात था तो वहां महिला शिकायत लेकर गई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद संबंध बने। महिला का दावा है कि दोनों अशोका कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। बाद में जब पुलिस कर्मी की पत्नी ने उसे वहां पर आकर पीटा तो महिला ने शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पानीपत के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2005 में करनाल के एक गांव में हुई थी। अपने पति से उसका 2017 में तलाक हो गया था। उस समय उसने एक शिकायत इंद्री थाने में दी थी। तब वहां पुलिसकर्मी सतबीर तैनात था। वहीं से उसकी उससे पहचान हुई है। वह कहता था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके पास एक बेटा है। उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। उसने उसे यमुनानगर की अशोका कॉलोनी में किराए पर मकान दिलाया। दोनों वहीं रह रहे थे।

पीड़िता को पुलिसकर्मी की पत्नी ने पीटा
महिला के अनुसार एक दिन सतबीर ने नशे में उसे अपनी पत्नी के बारे में बताया। ऐतराज जताने पर उसने उसके साथ मारपीट की। कुछ समय पहले ही सतबीर और उसने अपने भाई की दस दिन की बेटी गोद ली है। सतबीर उसके पास ही रह रहा था। एक दिन सतबीर की पत्नी वहां पर आई और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि सतबीर अब उससे शादी नहीं कर रहा। महिला की इस शिकायत पर धारा-376, 323 और 506 में केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस कर्मी इन दिनों हथनीकुंड बैराज पर नाके पर तैनात है। वहीं जगाधरी पुलिस लाइन में रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YBexGQ

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...