Skip to main content

एमएम कोविड यूनिट में अब खाने की थाली से मधुमक्खी निकलने का वीडियो वायरल

एमएम कोविड यूनिट से रविवार को एक और वीडियो वायरल की गई। इस वीडियो में कोरोना संक्रमित के खाने की प्लेट में दाल में मधुमक्खी निकली दिख रही है। हालांकि यह वीडियो वायरल होने के बाद एमएम कोविड यूनिट ने मेस के कॉन्ट्रेक्ट को रद्द कर किसी और को ठेका देने की बात कही है।

बता दें कि इससे पहले भी एमएम कोविड यूनिट से एक वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो में खाने में कीड़े निकलने की बात कही थी। उस समय करनाल के कुछ कोरोना संक्रमितों ने एमएम कोविड यूनिट में हंगामा भी किया था। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा था। वहीं, एमएम कोविड यूनिट का तर्क था कि वीडियो में जो थाली दिखाई गई है, वह एमएम कोविड यूनिट की थी ही नहीं।

उसे नेट से डाउनलोड करके वायरल किया गया था। एक तर्क यह भी था कि उबले हुए चावल में जिंदा कीड़ा कैसे हो सकता है। उसके बाद डीसी के निर्देश पर एसडीएम बराड़ा की अगुआई में एक टीम ने एमएम कोविड यूनिट का निरीक्षण भी किया था।

एलएन गर्ग, नोडल अधिकारी, एमएम कोविड यूनिट मुलाना: आज जो वीडियो वायरल हुई है, उसमे खाने में मधुमक्खी निकलने की बात कही है। अब एमएम कोविड यूनिट में खाना मुहैया करवाने वाले ठेकेदार का कांट्रेक्ट रद्द कर नए ठेकेदार को कांट्रेक्ट दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुलाना | दाल में मिली मृत मधुमक्खी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d2LyAE

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...