Skip to main content

दुकानदार ने अपनी दुकान से चाेरी हुए बाइक रिम काे पहचान आराेपी काे पकड़ा

दो माह पहले दुकान में चोरी करने के आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई थी, लेकिन दुकानदार ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया है। कलानौर पुलिस चौकी के एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि दो महीने पहले मंडौली के पास हाईवे पर चाय की दुकान में चोरी हो गई थी। जिसमें चोरों ने नगदी, सामान व बाइक के रिम चुराए थे। यह मामला संबंधित थाने में दर्ज है। दुकानदार ने दुकान के बाहर से एक बाइक जाती दिखाई दी। जिसमें वही रिम डाले हुए थे, जो उसकी दुकान से चोरी हुए थे।

उसने बाइक सवार को पकड़ लिया और मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आकर पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गांव चोरी मंडी निवासी आदेश के नाम से हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने अपने साथी के साथ दुकान की चोरी की वारदात को करना कबूल किया है। आरोपी मंडौली के पास किसी फैक्टरी में काम करता है। उसका एक साथी अभी फरार चल रहा है। आरोपी पहले भी यूपी में मोबाइल चोरी के मामले में जेल जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d0udZh