Skip to main content

आज रात से फिर सक्रिय हो रहा मॉनसून, चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना, अब तक 143 एमएम बरसात, सामान्य से 15% अधिक

चार दिनाें से सुस्त पड़ा मॉनसून सोमवार की रात से सक्रिय होने जा रहा है। इसी के साथ ही अगले चार दिनों यानी 28 से 31 तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है।

जुलाई में मानसून के सक्रिय-निष्क्रिय बने रहने के दौरान ही प्रदेशभर में सामान्य से 15 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। पिछले 10 साल में यह तीसरी बार हो रहा है, जब जुलाई में अच्छी बरसात हुई है। मानसून सीजन में 190.7 एमएम बरसात हो चुकी है, जो सामान्य से 11 फीसदी अधिक है।

एक से 25 जुलाई तक चार जिलों में 200 एमएम से अधिक बरसात हो चुकी है। इनमें प्रमुख रूप से करनाल में 280.1, कैथल में 234.1, कुरुक्षेत्र में 268.8 व यमुनानगर में 215.5 एमएम बरसात हुई है।

पिछले 10 साल में जुलाई की बरसात

वर्ष बारिश कम/अधिक
2011 76.8 54.3%
2012 55.7 89.5%
2013 93.7 43%
2014 70.8 57%
2015 125.7 23%
2016 154 6%
2017 67.7 59%
2018 146.7 11%
2019 131 16%
2020 143 15%
(2020 में बारिश 25 जुलाई तक) बारिश मिलीमीटर में


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
28 से 31 तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39t6EIm

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...