from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Qujg8M2

आज से मौसम बदल रहा है। प्रदेश के काफी इलाकों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। यह अगले 72 घंटे तक पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस कारण 29 व 30 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है। दोनों ही दिन प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खासकर उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिण-पूर्व के कुछ जिलों में 70 एमएम तक बरसात हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अम्बाला, करनाल, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, यमुनानगर, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, भिवानी, गुड़गांव, मेवात और फरीदाबाद में भारी बरसात के आसार हैं। कुछ इलाकों में 31 जुलाई व एक अगस्त को भी अच्छी बरसात हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/333PnEH