Skip to main content

पटौदी-ईशरवाल में 3 दुकानों से कैश व सामान ले उड़े चोर

सोमवार रात्रि चोर गांव पटौदी कलां, ईशरवाल व पटौदी में तीन दुकानों के ताले तोड़ करीब दो लाख की नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ईशरवाल स्थित एमडी मेडिकल स्टोर के संचालक मनोज ने बताया कि हर रोज की तरह वह सोमवार को अपनी दुकान बंद करके गया था। जब सुबह आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला व सामान बिखरा हुआ था। मनोज ने बताया कि उसकी दुकान में करीबन डेढ़ लाख की नगदी रखी थी जो कि चोरी हो गई। वहीं पटौदी निवासी रवि ने बताया कि उसकी गांव के ही बस अड्डे पर मेडिकल की दुकान है। उसकी व उसके साथ वाली दुकान से चोर रात्रि के समय ताला व शटर तोड़कर सामान व नगदी ले गए।

रवि ने बताया कि चोर उसकी दुकान से एलईडी, गद्दा, इन्वर्टर-बैटरी, कूलर व 15-16 हजार की नगदी ले गए। चोर दूसरी दुकान से लैपटाप, प्रिंटर, चार-पांच फोन व इन्वर्टर-बैटरी ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X3noRw