Skip to main content

हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षा के लिए एप्लीकेशन लिंक साइट पर 4 से हाेंगे लाइव

हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकंडरी एवं सीनियर सेकंडरी की सितम्बर में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर चार अगस्त से लाइव होंगे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि जो परीक्षार्थी हरियाणा मुक्त विद्यालय सेकंडरी वह सीनियर सेकंडरी परीक्षा सितम्बर के लिए सीटीपी एवं अतिरिक्त विषय के लिए आवेदन करना चाहते है वे बिना विलम्ब शुल्क चार अगस्त से 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रि-अपीयर एवं अंक सुधार कैटेगरी परीक्षार्थी भी ऑनलाइन आवेदन चार अगस्त से 23 अगस्त तक कर सकते हैं।

बोर्ड सचिव ने बताया कि सेकंडरी, सीनियर सेकंडरी विद्यालयी परीक्षा में अनुत्तीर्ण, कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले जिन परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गई तथा परीक्षा के सभी अंतिम अवसर समाप्त हो चुके हैं, ऐसे परीक्षार्थी अंतिम अवसर समाप्त होने के पश्चात दो वर्ष के अन्दर-अन्दर सीटीपी (क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी) में प्रवेश ले सकते हैं तथा जिन परीक्षार्थियों द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकंडरी,सीनियर सेकंडरी परीक्षा के लिए पूर्ण विषयों (फ्रैश) में पंजीकरण करवाया था और निर्धारित अवसरों में उन द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गई तथा उस परीक्षा में बैठने के सभी अंतिम अवसर समाप्त हो चुके हैं, ऐसे परीक्षार्थी अंतिम अवसर समाप्त होने के पश्चात नियमानुसार लगातार तीन वर्ष के अन्दर-अन्दर सीटीपी में प्रवेश ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30bjs3c