Skip to main content

सैंसी मोहल्ला में दो गुटों के विवाद के बाद शांति के लिए पुलिस कर रही गश्त

सैंसी मोहल्ला में गत दिनों दो गुटों में हुई लड़ाई, लूटपाट व आगजनी के मामले में पुलिस द्वारा 21 पुरुष व 12 महिलाओं को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। मामला दर्ज अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। सैंसी मोहल्ला में पुलिस द्वारा रेड कर नामांकित व झगड़े में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने से बस्ती के परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि सैंसी परिवारों के दो गुटों में हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। झगड़ा अधिक होता देख अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर हालातों को नियंत्रित किया गया था।

दोनों गुटों ने थाना में एक दूसरे के प्रति शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके चलते ही स्थानीय थाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों गुटों के करीब 50 लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिवस जहां 21 पुरुषों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, वहीं रविवार को 12 महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भी किया है केस दर्ज| थाना प्रभारी ने बताया कि दो गुटों में झगड़े पर काबू पाने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। झगड़े के बीच एक समूह द्वारा पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर माहौल खराब किया था। प्रदर्शन में शामिल 25 लोगों के खिलाफ मामला अलग से दर्ज किया गया है। जो लोग प्रदर्शन में शामिल रहे, उनकी धरपकड़ की जा रही है।

शांति होने पर दुकानदारों ने ली राहत की सांस

सैंसी बस्ती में जहां पिछले कुछ समय से दो गुटों में आपस में झगड़ा चल रहा है। वहां कई दुकानदार अपनी दुकानें चला परिवार का गुजारा चला रहे हैं। जब भी दो ग्रुपों में झगड़ा हो जाता है तभी भय के चलते दुकानदार न केवल अपनी दुकानें बंद कर देते हैं बल्कि कई बार पुलिस प्रशासन को झगड़े की जानकारी भी देते हैं। अब इस बार हुए झगड़े के पश्चात पुलिस प्रशासन द्वारा जिस प्रकार से दोनों गुटों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई गई है। उससे फिलहाल न केवल बस्ती में शांति का माहौल बना हुआ है बल्कि दुकानदार भी चैन की सांस ले रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WY8gVr

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...