Skip to main content

जर्जर भवन में काम करने को मजबूर पालिका कर्मचारी, छत से गिर रहे लेंटर के टुकड़े

नगर पालिका पुराने कार्यालय में बने हाल की छत से लेंटर के टुकड़े गिरने व नीचे का फर्श धसने लगा है जिसके कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फर्श में लगाई गई टाइलें उखड़ चुकी है। पालिका कर्मचारियों को हाल में बैठने व चलने फिरने में भी परेशानी होने लगी है। थोड़ी बरसात में छत से पानी टपकने लगता है तथा साथ-साथ लेटर के टुकड़े गिरने लगते हैं। गिरते लेंटर के टुकड़ों से बचने के लिए कंप्यूटर अथवा लैपटॉप को उठाकर कर्मचारियों को कार्यालय के बरामदे में लाना पड़ता है।

पालिका कार्यालय में डीएसपी का कार्यालय स्थापित होने के बाद चेयरपर्सन रजनी राणा द्वारा तो अपना कार्यालय नगर पालिका की नई बनी बिल्डिंग में शिफ्ट कर लिया है लेकिन पालिका कर्मचारियों के ऊपरी आदेश न होने के कारण अभी तक कार्यालय की जर्जर भूमि में ही चल रहा है। जब इस बारे में पालिका सचिव बबूल मलिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगरपालिका के पुराने हाल पर पड़े लेंटर की छत ऊपर से पक्की न होने के कारण उसमें पानी का ठहराव हो रहा है जिसको जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।

नई बनी बिल्डिंग में शिफ्ट होने बारे उन्होंने बताया कि नगर पालिका कार्यालय की नई बिल्डिंग का निर्माण सीएम घोषणा में करवाया गया है। अभी तक उन्हें नगर पालिका कार्यालय की नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के लिए ऊपरी आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं इसलिए वे नगर पालिका कार्यालय की नई बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं कर सकते ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलायत| हाल के लेंटर के टूटे टुकड़े व नीचे काम कर रहे कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X0Xq1b

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...