अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक सूबेदार सतनारायण बरहाणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य के महासचिव कामरेड हरपाल सिंह व राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रदीप सिंह मुंढाल उपस्थित रहे। बैठक के बाद अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष सतनारायण बहराणा व अखिल भारतीय किसान सभा के नेता रामचंद्र यादव ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करके बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा की तरफ से 27 जुलाई को एससी कार्यालय बिजली बोर्ड के समक्ष धरना दिया।
दोनों नेताओं का कहना था कि पूरे प्रदेश में किसान 2014 से खेती-बाड़ी के लिए मिलने वाले ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए इंतजार कर रहा है। परंतु आज खरीफ की फसल के समय पर जब किसान को सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत है। किसानों को ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे। इससे किसानों में भारी रोष है। लगभग 300 -400 कनेक्शन बिजली बोर्ड जारी कर चुका है। परंतु किसानों को बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही। इसलिए अखिल भारतीय किसान सभा पूरे प्रदेश में किसानों को बिजली के कनेक्शन दिलवाने के लिए संघर्षरत है।
इसी कड़ी में 27 जुलाई को सवेरे 10 बजे बिजली बोर्ड कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। दोनों नेताओं ने सभी किसानों से यह अपील की है कि वह भारी संख्या में 27 जुलाई को बिजली बोर्ड कार्यालय के समक्ष पहुंचे। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हरपाल सिंह ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार 3 जुलाई को तीन अध्यादेश लेकर आई है। यह तीनों ही अध्यादेश किसान के द्वारा पैदा की जाने वाली फसलें, भंडारण व ठेका खेती के बारे में हैं। इसलिए अखिल भारतीय किसान सभा तमाम किसान संगठनों के साथ मिलकर 9 अगस्त को पूरे देश में सत्याग्रह करेगी। बैठक में जितेंद्र, जोगिंदर, जयपाल, शिल्क राम आदि प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CNgqt3