Skip to main content

आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण में सिख समाज का अहम योगदान रहा : गोलन

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि सिख समाज का आजादी की लड़ाई से लेकर राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान रहा है। वे एक पैलेस में आयोजित हलकाभर से आए सिखाें काे सम्मेलन में बोल रहे थे। गोलन ने कहा कि सिख कौम ने पूरी बहादुरी से जब-जब भी देश व समाज के सामने कोई विकट परिस्थिति आई है तो उसका डटकर सामना किया है, चाहे वह कोरोना वायरस जैसी महामारी भी क्यों न हो।

इस आपदाकाल में भी सिख कौम के नौजवान लोगों की सेवा करने से लेकर इस बीमारी के प्रति समाज में जागरुकता फैलाते नजर आए। सिख समाज की तरफ से चेयरमैन के सामने समाज के लिए पूंडरी में एक सामुदायिक केंद्र खोलने की मांग रखी गई जिसके लिए चेयरमैन ने कहा कि शीघ्र ही पूंडरी में उनके लिए कहीं उचित जमीन का प्रबंध कर कम्युनिटी हाॅल भी बनवाया जाएगा।

इस मौके पर सिख समाज की तरफ से चेयरमैन को स्मृति चिन्ह व सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरदार गुलाब सिंह, मुखत्यार सिंह, बलविंद्र सिंह, खुशप्रित, निशान सिंह, कुलवंत सिंह, गुलाब सिंह वीर्क, कुलविंद्र चट्ठा पार्षद, कुलदीप सिंह, सेवा सिंह खारा, अमित गोलन, राजपाल सिंह, अमित सैनी व निजी सचिव संजीव गामड़ी भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूंडरी| सिख समाज के सम्मेलन को संबोधित करते चेयरमैन रणधीर गोलन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jGgewn

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...