Skip to main content

कारगिल दिवस पर युवा कांग्रेसियों ने शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरप्रीत सिंह चीमा ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल में भारत माता के वीर सपूतों का बलिदान युवा पीढ़ी को सदैव देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि 21 साल पहले 26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर करगिल में भारतीय तिरंगा फहराया था जो हमारे लिए सदैव गर्व का विषय रहेगा।

उन्होंने कहा कि करगिल युद्ध से पहले भी भारतीय सेना ने 1962, 1965 व 1971 भी विदेशी आक्रमणों के समय देश के रणबांकुरों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे 527 सैनिक शहीद हुए जिनमें 68 सैनिक हरियाणा के थे जिन पर हमें सदैव गर्व रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ भगवंत विर्क, रामधनी बुरा, पंकज जोशी, मनप्रीत, गुरविन्द्र सिंह, संजीव कुमार, सुभाष चन्द के अलावा अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OZIN9W

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...