Skip to main content

24 दिन में दोगुने हुए मरीज, अगस्त में 50 हजार पार हो सकते हैं केस, हरियाणा में 648 नए मरीज मिले, 5 की मौत

प्रदेश में कोरोना के 600 से 800 के बीच मरीज मिल रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो अगस्त माह में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार कर सकता है। वहीं, अभी मरीजों की संख्या दोगुनी होने में 24 दिन लग रहे हैं। इस हिसाब से मरीजों की संख्या अगस्त में 65 हजार से भी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।

विभाग के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि अगले 15 दिनों में यह तय हो जाएगा कि हरियाणा में पीक अभी चल रहा है या और आएगा। दिल्ली में नए केस पहले की अपेक्षा कम आने को विभागीय अधिकारी हरियाणा से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि राज्य में दिल्ली से सटे जिलों में ही तेजी से केस बढ़ रहे हैं। इधर, राज्य में गुरुवार को 648 नए केस आने के साथ 5 लोगों की मौत हुई है। फरीदाबाद में 2, अम्बाला, नूंह व कुरुक्षेत्र में 1-1 मरीज की जान गई है। अब कुल संक्रमित 34,513 हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा 426 पर पहुंच गया है।

प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 920 मरीज ठीक हुए हैं। इससे ठीक होने वालों की संख्या 27,340 हो गई। प्रदेश में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 6747 है। सीरियस मरीजों की संख्या भी अब 131 रह गई है। इनमें 117 ऑक्सीजन और 14 वेंटिलेटर पर हैं। पिछले 24 घंटे में 18254 लोगों के सैंपल लिए गए। 17662 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 623 नए लोग सर्विलांस पर लिए गए हैं।

यहां मिले नए मरीज
फरीदाबाद में 184, गुड़गांव में 77, रोहतक में 62, अम्बाला में 48, पानीपत में 37, पंचकूला में 34, रेवाड़ी में 32, करनाल में 30, सोनीपत में 21, हिसार में 17, कुरुक्षेत्र में 16, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, पलवल में 15-15, झज्जर में 12, जींद में 8, नूंह में 7, सिरसा, कैथल में 6-6, चरखी दादरी व फतेहाबाद में 3-3 नए केस मिले हैं।

यहां ठीक हुए
फरीदाबाद में 394, सोनीपत में 108, गुड़गांव में 105, रेवाड़ी में 70, पानीपत में 58, अम्बाला में 33, झज्जर में 23, पलवल में 21, महेंद्रगढ़, सिरसा में 16-16, रोहतक में 15, फतेहाबाद में 14, पंचकूला में 12, कुरुक्षेत्र में 10, कैथल, हिसार में 9-9, यमुनानगर में 5, करनाल में 2 मरीज ठीक हुए हैं।

आज तक की स्थिति
129718 लोग सर्विलांस पर लिए गए, 77276 लोगों का सर्विलांस समय पूरा, 600893 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, 5.76% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 5776 लोगों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है, 79.21% लोग ठीक होकर घर लौटे, 1.23% मरीजों की जान जा चुकी है, प्रति 10 लाख लोगों पर 23704 टेस्टिंग।

पहले से पर्याप्त इंतजाम
हेल्थ विभाग के डीजी, एसडी कंबोज ने बटाया कि नए केस भले ही आ रहे हैं, लेकिन अब ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हैं। टेस्ट बढ़ाए जा रहें हैं। पहले की अपेक्षा टेस्टिंग के मुकाबले कम संक्रमित मिल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करनाल. कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते चिकित्सक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BNvZk0

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...