Skip to main content

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व वायुसैनिकों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

पूर्व वायुसैनिकों की संस्था वेटर्न एयर वॉरियर एसोसिएशन के सदस्यों ने शहर की सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर करगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। अध्यक्षता लाडवा एसडीएम अनिल यादव ने की। इस अवसर पर सैनिकों को पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुरुक्षेत्र की इकाई के सदस्यों ने कारगिल में रहे पूर्व सैनिकों को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन प्रधान पवन सैनी ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कभी भी युद्ध में दुश्मनों को पीठ नहीं दिखाई। सैनिकों ने हमेशा दुश्मनों का डटकर सामना किया। इस मौके पर महासचिव ऋषि राम शर्मा, अजय शर्मा, कर्नल राजकुमार, कैप्टन गुरमेल सिंह, सूबेदार रविन्द्र कौशिक, वायुसेना अधिकारी जीत राम सैनी, ललित गेरा, सतबीर चहल, अजय शर्मा, केबी सिंह, वजीर चंद जुनेजा, कर्म सिंह, कुलवंत सिंह, करनैल सिंह, सुशील लालर, सरबत दे भला सोसाइटी के जिला प्रधान गुलशन ग्रोवर, विनोद वशिष्ठ, जिला सैनिक बोर्ड से रमेश कुमार, रमेश चंद्र, भारतीय योग संस्थान कुरुक्षेत्र से संत राम यादव, हरिकेश पपोसा, नरेश सांगवान मौजूद रहे।

एबीवीपी की जिला इकाई ने किया कारगिल योद्धाओं को सम्मानित : छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई के सदस्यों ने रविवार को लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल यादव, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार और एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार सिंह रहे

कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजकुमार, वारंट ऑफिसर एवं वेटरन एयरफोर्स अध्यक्ष पवन सैनी, कैप्टन रणधीर, कैप्टन गुरमेल सिंह, कैप्टन राधा किशन, सूबेदार मेजर रविंद्र कौशिक, सूबेदार मेजर रमेश कुमार, सूबेदार मेजर आरआर शर्मा, सूबेदार रमेश सिंह, एचएफएल ऋषि राम, एचएफएल केबी सिंह, एचएफएल एनके गेरा, एचएफएल सतबीर चहल, एचएफएल केएस कोबरा, एसजीटी ऋषि राम शर्मा, जेडब्ल्यूओ अजय शर्मा को सम्मानित किया गया ।

एसडीएम अनिल यादव ने कहा कि हम कभी भी कारगिल योद्धाओं के बलिदान को नहीं भुला सकते। मैं खुद एक सैनिक रहा हूं, यह महसूस कर सकता हूं कि कारगिल युद्ध के दौरान कितनी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर दुश्मन पर विजय प्राप्त की गई। प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि युवा शक्ति को हमारे वीर सैनिको से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर एबीवीपी के विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना, जिला प्रमुख सौरभ त्रिखा, नगर अध्यक्षा पल्लवी राय, नगर उपाध्यक्ष डॉ. आनंद , नगर उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुरुक्षेत्र | कारगिल विजय दिवस पर पूर्व वायुसैनिकों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्घांजलि।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32VJwRJ

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...