Skip to main content

मक्का लगाने पर किसानों को 7 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा मात्र सरकारी जुमला: संधू

कांग्रेस नेता गगनजोत सिंह संधू ने कहा कि मक्का लगाने के नाम पर सरकार द्वारा किसानों को सात हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा पत्र जुमला साबित हुई है। अभी तक एक भी किसान ऐसा नहीं है जिसे इस योजना का लाभ मिला हो। गगनजोत संधू किसानों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को धान लगाने से रोककर उन्हें मक्का की बिजाई करने के लिए मजबूर किया गया।

अब बरसात की वजह से मक्के की फसल खेतों में ही सड़ रही है। ऐसे में किसानों को सात हजार मिलने की आस भी टूट चुकी है। अपना हक पाने के लिए जब किसान कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंचते हैं तो वहां से जवाब मिलता है कि 7 हजार नहीं, बल्कि केवल 2 हजार ही दिए जाएंगे। वह भी कब यह किसी को नहीं पता।

संधू ने कहा कि 2019 में धान के सीजन में मार्केट कमेटी के जरिए सरकार द्वारा किसानों को इनामी कूपन दिए गए थे जिनमें ट्रैक्टर से लेकर अन्य उपहार किसानों को दिए जाने थे। किसान अभी तक कूपन संभाल कर बैठे हैं। सरकार ने कूपन बांटने के बाद इस योजना पर ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कोई घोषणा पूरी नहीं कर सकती तो उसे वादा भी नहीं करना चाहिए। संधू ने मांग करते हुए कहा कि किसानों को 7 हजार नहीं, बल्कि उनका नुकसान देखते हुए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32VZZ8o

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...