कोरोना वायरस पुलिस प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पिछले चार दिन में पुलिसकर्मियों के संक्रमित आने का सिलसिला जारी है। नगर परिषद का एक कर्मचारीदभी संक्रमित मिला। पहले डीएसपी हेडक्वार्टर और इसके बाद कसौला थाना एचएचओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन में 9 पुलिसकर्मियों में कोरोना मिला है। कोरोना वायरस के फैलने का असर सरकारी कामकाज पर भी पड़ रहा है।
पिछले चार दिन से बंद एसपी कार्यालय खुलने का इंतजार अब और लंबा हो गया है। एसपी ऑफिस को 4 और दिन के लिए बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। तब तक एसपी से संबंधित शिकायतें ईमेल या पुलिस कंट्रोल रूम में ही दी जा सकेंगी। इधर, जिले में संक्रमण पूरी रफ्तार पर है। शनिवार को 76 नए केस सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या अब 1300 का आंकड़ा भी पार करके 1337 हो गई है।
कंप्लेंट एसपी को मेल करें या 100 नंबर लगाएं
डीएसपी मुख्यालय की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। शनिवार को उनमें से 3-4 कर्मचारियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मी संक्रमित मिले। इसलिए बुधवार (29 जुलाई) तक के लिए कार्यालय बंद किया गया है। फिर से एहतियात के तौर पर अगले बुधवार तक आम लोगों के कार्यालय में आने पर पाबंदी लगाई गई है।
यदि एसपी को शिकायत देना चाहते हैं तो उनकी ई-मेल आईडी sprwr@gov.nic.in पर अपनी शिकायतें भेज सकते है। दावा किया है कि लोगों की शिकायतों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। ई-मेल पर आने वाली सभी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से संज्ञान लिया जाएगा तथा कार्रवाई की जाएगी। 100 नंबर पर पुलिस कन्ट्रोल रुम में फोन करके भी शिकायत बता सकते हैं।
पुलिसलाइन में 47 सैंपल लिए
पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के चलते एसपी कार्यालय के साथ ही पुलिस लाइन में भी सैंपलिंग हुई। इस दौरान 47 पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लोगों के सैंपल लिए। इसके अलावा कसौला थाना में भी एसएचओ के पॉजिटिव मिलने के बाद वहां के स्टाफ की शनिवार को ही सैंपलिंग की गई।
जिले की रिकवरी रेट 67%
शनिवार को 19 कोविड पॉजिटिव ठीक भी हुए। इनमें से 11 रेवाड़ी शहर, 3 धारूहेड़ा, 2 असदपुर की ढाणी, तथा एक-एक लिसाना, लाधुवास व झाडोदा से संबंधित हैं। अभी तक 896 मरीज ठीक हो चुके हैं। 8 लोगों की मृत्यु हुई है। इससे 433 एक्टिव केस हैं। जो कि 18 विभिन्न अस्पतालों में व 57 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 358 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 1337 में से 896 के ठीक होने से रिकवरी रेट 67% है। यानी 67% लोग ठीक हो रहे हैं।
शहर में फिर 22 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 76 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें 22 रेवाड़ी शहरी क्षेत्र से हैं। शहर में लगातार बड़ी संख्या में केस मिल रहे हैं। जबकि 10 केस बावल, 9-9 संक्रमित पुलिसलाइन व रतनथल में मिले। इसके अलावा 3-3 गुरावरा व छव्वा, 2-2 असदपुर, भुरथल जाट, पिथनवास, करनावास, कोसली, भाकली व झाड़ौदा तथा एक-एक नहेरुगढ़, भुरथला, टूमना, बिसोहा, छव्वा व नठेड़ा से संबंधित हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/311qln5