अनुबंध पर लगे बिजली कर्मचारियों ने लंबित मांगे पूरी कराने के लिए झज्जर में डीएस को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। भारतीय मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष निर्मला नूना माजरा, जिला मंत्री प्रदीप गोच्छी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने डीएस को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने सहित अनेक मांगे शामिल है।
अध्यक्ष निर्मला ने कहा कि बिजली कर्मचारी जो अनुबंध पर कार्य कर रहे हैं पिछले कई वर्षों से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। न ही विभाग ध्यान दे रहा। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है। इस अवसर पर अमित कुमार, कुलदीप, जितेंन्द्र, सचिन, अमित अहलावत, संजय, बिजली विभाग से सुनील, मनजीत, सतपाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D5VzRC