Skip to main content

50 पशुओं की मौत पर हिसार के पशुपालक को मिलेगी 15 लाख की राशि

हिसार जिले के नंगथला गांव में रणबीर नामक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही दूध डेयरी में पिछले दिनों हुई 50 से अधिक पशुओं की मौत पर विभाग ने संज्ञान लिया है। पशु पालन एवं डेयरी मंत्री जय प्रकाश दलाल ने इस मामले में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की।

इसके बाद सीएम ने 15 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। दलाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के साथ विभाग के डॉक्टरों की टीम को भी भेजा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/304amFc