Skip to main content

धोखाधड़ी कर बैंक के सहायक अधिकारी से हड़पे ~ 50 हजार

फोन कॉल कर धोखाधड़ी से बैंक खातों से राशि ट्रांसफर कर लोगों से रकम हड़पने वाले गिरोह के एक सदस्य ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सहायक अधिकारी से भी धोखाधड़ी कर लगभग 50 हजार की राशि हड़प कर ली। पुलिस को दी शिकायत में गांव देवसर निवासी निशा ने बताया कि वह सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उसके चाचा शिवकुमार सिंह के पास किसी व्यक्ति की फोन कॉल आई और चाचा से फोन पे अकाउंट के बारे में पूछा। उसके चाचा को किसी व्यक्ति से पैसे लेने थे, इसलिए उसके चाचा ने समझा की फोन करने वाला व्यक्ति वहीं है जिस पर पैसे लेने हैं। इस पर उसके चाचा ने कहा कि वह फोन पे का उपयोग नहीं करता। इसलिए उसके चाचा ने उसका मोबाइल नंबर उक्त व्यक्ति को बता दिया।

कुछ समय बाद कॉल उसके पास आई। इससे पूर्व उसके चाचा की फोन कॉल आई और कहा कि वह फोन पे से उसके खाते में पैसे डलवाता है। क्योंकि उसका चाचा पहले भी घर खर्च के लिए राशि ट्रांसफार्मर करवाते रहे हैं। इसलिए उसने सोचा की हर बार की तरह चाचा पैसे भेज रहे हैं। उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह अपने बैंक खाते में बैलेंस जांच ले ताकि पैसे भेजने के बाद उसे पता चल सके की पहले उसके खाते में कितने पैसे थे और उसने कितनी राशि भेजी है। उसने अपने खाते का बैलेंस चैक किया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने कहा कि फोन पे एप पर रिक्वेस्ट भेजी है। उसने कहा कि इसमें सेंड ऑप्शन है न कि रिक्वेस्ट का। इस पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि अगर सेंड पर क्लिक करोगे तो रिक्वेस्ट का ऑप्शन आएगा, लेकिन इसी दौरान नेट बंद होने के कारण पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। इस पर उक्त व्यक्ति ने कोई और नंबर मांगा। इस पर उसने अपने पिता का नंबर दे दिया। जब उसने ट्रांजेक्शन की तो उसके खाते से राशि डेबिट हो गई।

इस पर उक्त व्यक्ति से बात की तो उसने कहा कि गलती हो गई पहले पिन नंबर डालना था इसलिए दोबारा से ट्राई करें। उसने उक्त व्यक्ति के बताए अनुसार चार बार ट्राई किया तो उसके खाते से चार बार में कुल 49 हजार 9996 रुपये की राशि निकल गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर बंद हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EuqZ4L

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D

कोसली विधायक ने गिनाए एक साल के काम, बोले- नपा भी जल्द बनेगी

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य में कोसली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिनवाए। विधायक लक्ष्मण यादव मंगलवार को बाईपास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद सहित अन्य पदाधिकारी भी थे। विधायक ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में एक साल के दौरान 110 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं तथा कुछ का कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के 8 माह संकट का समय रहा। उस समय परियोजनाओं से ज्यादा जीवन का सवाल था। कहा कि कोरोना संकट के समय कोसली क्षेत्र के लोगों ने 21 लाख रुपए की राशि आपदा कोष में जमा करवाकर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बताया कि कोसली-भाकली के बीच विवाद सुलझा रहे हैं। क्षेत्र में जल्द नगर पालिका बनने की उम्मीद है। बरोदा चुनाव में भाजपा की जीत का दाव किया। विधायक ने कहा कि कृष्णावती नदी की छंटाई लिए टैंडर हो गए हैं। खोल क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जलस्तर को ऊपर उठाने के लिए कृष्णावती नदी पानी रिचार्ज करने का काम पूरा क

कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ी, 4 माह में जिले के लोग पी गए 2 लाख काढ़ा पाउच, 80 हजार खाई गिलोय की गोली

कोरोनाकाल में कोरोना संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए लोगों का एलोपैथी दवाओं की बजाय आयुर्वेदिक दवाओं पर ज्यादा भरोसा बढ़ा है। आयुष विभाग में आए काढ़ा पाउच की लगातार डिमांड बढ़ रही है। जून से लेकर अब तक जिले में 2 लाख काढ़ा पाउच को उबालकर लाेग पी चुके हैं। इसी तरह से गुडुची घनवटी (गिलोय की गोली) की भी खपत जो पहले नाममात्र की होती थी अब काफी बढ़ चुकी है। 80 हजार गिलोय गोली को लोग अब तक आयुष विभाग से ले जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयुष विभाग ने इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर विभिन्न जड़ी बूटियों से तैयार काढ़ा पाउच तैयार कर जून माह में प्रदेश भर के जिलों में भेजा था। जिस समय काढ़ा पाउच की सप्लाई भेजी गई थी। उस दौरान भीषण गर्मी थी। लेकिन लोगों ने इसकी परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुष विभाग से खूब काढ़ा पाउच लेकर गए। इसी तरह से गिलोय गोली भी लोगों द्वारा खूब ली गई। शुरुआत में घर-घर जाकर बांटे गए थे काढ़ा पाउच : जून में जब पहली बार आयुष विभाग का काढ़ा आया तो अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर जाकर, दफ्तरों में काढ़ा पाउच लोगों को बांटे। अब बदले मौसम में और बढ़