Skip to main content

यमुना के बाढ़ से बचाव की तैयारी, 42 किमी निगरानी के लिए 6 टीमों का गठन

माैसम विभाग द्वारा हरियाणा और पंजाब सहित एनसीआर में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद बाढ़ से निपटने के लिए संबंधित विभागाें द्वारा समीक्षा और टीमाें का गठन शुरू कर दिया गया है। यमुना के जलस्तर बढ़ने और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सिंचाई विभाग ने छह टीमाें का गठन किया है। साेनीपत के हिस्से में यमुना की लंबाई करीब 42 किमी है। जिसमें साढ़े 300 से अधिक ठाेकरें हैं। इस साल भी तीन घाटाें पर 90 लाख रुपए की लागत से स्टड बनाया गया है।

पिछले साल बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ था। जिसे राेकने के लिए इस साल विभाग पहले से ही पूरी तैयारी में हैं। किसी भी प्रकार से इस साल इस तरह की परेशानी खड़ी नहीं हाे, इसके लिए विभागीय अधिकारियाें ने कर्मचारियाें काे 24 घंटे निगरानी और ग्रामीणाें काे भी जागरूक रहने की अपील की है। जिले में 41.74 किमी क्षेत्र में यमुना का बहाव है। बरसात में ज्यादा पानी आने पर कटाव न हो इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा संभावित स्थानाें पर स्टड बनाया गया है। जिसमें बेगा घाट पर 55.46 लाख रुपए की लागत से 4 स्टड बनाया गया है। मीमारपुर में दाे स्टड करीब 8.46 लाख रुपए की लागत से बना है। टिकाेला में भी स्टड का कार्य किया गया है। विभाग द्वारा स्टड पर इस साल 90 लाख रुपए खर्च किया गया है। पिछले साल जब हथिनीकुंड बैराज से पानी छाेड़ा गया था, उस समय यमुना के जलस्तर में बड़ा उफान आ गया था। इससे करीब 250 एकड़ फसल जलमग्न हुई थी। हालांकि कुछ ही घंटाें में प्रशासन ने सिंचाई विभाग की मदद से कटाव काे राेक दिया था। साथ ही बाढ़ आने पर स्थानीय लाेगाें काे अपना सामान लेकर यमुना से दूर भागना पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZr3qY

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...