Skip to main content

रामगढ़ निवासी कुलविंद्र ने चाैशाला के व्यक्ति के गिरे हुए 90 हजार रुपए लौटाए

गांव रामगढ़ पांडवा के रहने वाले कुलविंद्र काे चार दिन पहले थैले में 90 हजार रुपए पड़े मिले थे। बाद में उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से गांव चौशाला निवासी रमेश के रुपए गिरने की जानकारी मिली। उसके बाद वे गांव रामगढ़ पांडवा के सरपंच ऋषिपाल के साथ गांव चौशाला पहुंचा और चौशाला निवासी सरपंच बलदेव की उपस्थिति में किसान को रुपए सौंप दिए। रुपए मिलने पर किसान रमेश की खुशी का किठाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को खरीदी गई भैंसों के रुपए देने के लिए वे कलायत अनाज मंडी में आढ़ती से 90 हजार रुपए लेकर ट्रैक्टर से गांव की ओर जा रहा था।

कैंची चौक पर जाकर जब उन्होंने नकदी को संभाला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जिस थैले में उसने नकदी को रखा था, वह रास्ते में ही कहीं गिर गया है। कलायत रेलवे रोड पर उसने नकदी को तलाश किया लेकिन उसके हाथ खाली ही रहे। किसान ने इसकी सूचना कलायत पुलिस थाने में दी। रामगढ़ निवासी कुलविंद्र ने बताया कि करीब चार दिन पहले वह अपने खेतों से गांव में आ रहा था तो रास्ते में उसे सड़क के किनारे अखबार में लिपटे हुए 90 हजार रुपए मिले। पैसे मिलने की सूचना मैंने गांव के सरपंच ऋषिपाल को दी।

सरपंच ने पैसे गुम होने बारे इधर-उधर छानबीन की तब अगले दिन उन्हें समाचार पत्र से चौशाला निवासी रमेश के रुपए गिरने की सूचना मिली। उसके बाद वे सरपंच के साथ रुपए लौटाने के लिए चौशाला पहुंचे। रुपए लौटाने पर चाैशाला के सरपंच बलदेव सिंह, अभिराम, धीराराम, सुरेश कुमार, गुरदेव सिंह, बिरजा राम आदि ने किसान की प्रशंसा की। इसके लिए दोनों गांव की पंचायतें अब किसान को सम्मानित करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलायत| किसान के गुम हुए रुपए लौटाते किसान कुलविंद्र।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39wOIwD

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...