Skip to main content

राम मंदिर के भूमि पूजन पर दो दिन 6-6 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, अतिथियों में 6 सिख धर्मगुरु भी

अयोध्या में 5 अगस्त काे राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने की तैयारी है। 4 और 5 अगस्त को अयोध्या में 6-6 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। दोनों दिन जन्मभूमि परिसर में 21-21 हजार दीप जगमगाएंगे। पेंट माई सिटी अभियान के तहत पूरा शहर सजाया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीमित संख्या में अतिथि आमंत्रित किए हैं।

समारोह के लिए 200 लाेगाें की सूची बनाई गई है। इनमें आरएसएस और विहिप से 5-5 प्रतिनिधि, 6 सिख धर्मगुरु, 2 शंकराचार्य शामिल हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से धर्मगुरु आमंत्रित किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सूची में कोई उद्योगपति नहीं है।

प्रदर्शनी लगाई जाएगी

5 अगस्त को प्रधानमंत्री के आगमन के दाैरान राम मंदिर आंदोलन के इतिहास और स्थल से मिले पुरावशेषों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आंदोलन इतिहास और संघर्ष से जुड़ी स्मारिका का प्रधानमंत्री विमोचन भी करेंगे। परिसर में लगाए जाने वाले वृक्षों से जुड़ी पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा। इसमें प्रमुख वृक्ष सीता अशोक है।

दुनियाभर से रामभक्त ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क कर दान देने की प्रक्रिया की जानकारी मांग रहे हैं। इसी बीच, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि कई श्रद्धालु चांदी की शिलाएं अयाेध्या ला रहे हैं। आज मंदिर निर्माण के लिए बैंक में धन चाहिए, चांदी नहीं चाहिए। उन्हाेंने आग्रह किया कि चांदी के बजाय भक्त ट्रस्ट के अकाउंट में पैसा जमा करवाएं।

राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले अयाेध्या की मस्जिदें सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहीं

अयाेध्या में 5 अगस्त काे राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले जन्मभूमि के आसपास स्थित मस्जिदें सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश फैला रही हैं। राम काेट वार्ड के पार्षद हाजी असद अहमद कहते हैं कि यही अयोध्या की महानता है कि मंदिर के इर्द-गिर्द स्थित मस्जिदें पूरी दुनिया काे सौहार्द का संदेश दे रही हैं। राम जन्मभूमि परिसर भी उनके वार्ड में ही आता है। 70 एकड़ के राम जन्मभूमि परिसर के आसपास आठ मस्जिदें और दाे मकबरे हैं।

रामलला के दर्शन के लिए भक्तों को एक घंटा ज्यादा

रामलला के दर्शन के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से 11 बजे की जगह वे 7 से 12 बजे तक रामलला के दर्शन कर पाएंगे। दूसरी पाली में दर्शन 2 से 6 बजे तक होते हैं। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के दिन लोकल लोगों को आने की अनुमति है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
5 अगस्त को प्रधानमंत्री के आगमन के दाैरान राम मंदिर आंदोलन के इतिहास और स्थल से मिले पुरावशेषों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f58mRq

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D

कोसली विधायक ने गिनाए एक साल के काम, बोले- नपा भी जल्द बनेगी

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य में कोसली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिनवाए। विधायक लक्ष्मण यादव मंगलवार को बाईपास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद सहित अन्य पदाधिकारी भी थे। विधायक ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में एक साल के दौरान 110 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं तथा कुछ का कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के 8 माह संकट का समय रहा। उस समय परियोजनाओं से ज्यादा जीवन का सवाल था। कहा कि कोरोना संकट के समय कोसली क्षेत्र के लोगों ने 21 लाख रुपए की राशि आपदा कोष में जमा करवाकर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बताया कि कोसली-भाकली के बीच विवाद सुलझा रहे हैं। क्षेत्र में जल्द नगर पालिका बनने की उम्मीद है। बरोदा चुनाव में भाजपा की जीत का दाव किया। विधायक ने कहा कि कृष्णावती नदी की छंटाई लिए टैंडर हो गए हैं। खोल क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जलस्तर को ऊपर उठाने के लिए कृष्णावती नदी पानी रिचार्ज करने का काम पूरा क

कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ी, 4 माह में जिले के लोग पी गए 2 लाख काढ़ा पाउच, 80 हजार खाई गिलोय की गोली

कोरोनाकाल में कोरोना संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए लोगों का एलोपैथी दवाओं की बजाय आयुर्वेदिक दवाओं पर ज्यादा भरोसा बढ़ा है। आयुष विभाग में आए काढ़ा पाउच की लगातार डिमांड बढ़ रही है। जून से लेकर अब तक जिले में 2 लाख काढ़ा पाउच को उबालकर लाेग पी चुके हैं। इसी तरह से गुडुची घनवटी (गिलोय की गोली) की भी खपत जो पहले नाममात्र की होती थी अब काफी बढ़ चुकी है। 80 हजार गिलोय गोली को लोग अब तक आयुष विभाग से ले जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयुष विभाग ने इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर विभिन्न जड़ी बूटियों से तैयार काढ़ा पाउच तैयार कर जून माह में प्रदेश भर के जिलों में भेजा था। जिस समय काढ़ा पाउच की सप्लाई भेजी गई थी। उस दौरान भीषण गर्मी थी। लेकिन लोगों ने इसकी परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुष विभाग से खूब काढ़ा पाउच लेकर गए। इसी तरह से गिलोय गोली भी लोगों द्वारा खूब ली गई। शुरुआत में घर-घर जाकर बांटे गए थे काढ़ा पाउच : जून में जब पहली बार आयुष विभाग का काढ़ा आया तो अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर जाकर, दफ्तरों में काढ़ा पाउच लोगों को बांटे। अब बदले मौसम में और बढ़