Skip to main content

राम मंदिर के भूमि पूजन पर दो दिन 6-6 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, अतिथियों में 6 सिख धर्मगुरु भी

अयोध्या में 5 अगस्त काे राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने की तैयारी है। 4 और 5 अगस्त को अयोध्या में 6-6 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। दोनों दिन जन्मभूमि परिसर में 21-21 हजार दीप जगमगाएंगे। पेंट माई सिटी अभियान के तहत पूरा शहर सजाया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीमित संख्या में अतिथि आमंत्रित किए हैं।

समारोह के लिए 200 लाेगाें की सूची बनाई गई है। इनमें आरएसएस और विहिप से 5-5 प्रतिनिधि, 6 सिख धर्मगुरु, 2 शंकराचार्य शामिल हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से धर्मगुरु आमंत्रित किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सूची में कोई उद्योगपति नहीं है।

प्रदर्शनी लगाई जाएगी

5 अगस्त को प्रधानमंत्री के आगमन के दाैरान राम मंदिर आंदोलन के इतिहास और स्थल से मिले पुरावशेषों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आंदोलन इतिहास और संघर्ष से जुड़ी स्मारिका का प्रधानमंत्री विमोचन भी करेंगे। परिसर में लगाए जाने वाले वृक्षों से जुड़ी पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा। इसमें प्रमुख वृक्ष सीता अशोक है।

दुनियाभर से रामभक्त ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क कर दान देने की प्रक्रिया की जानकारी मांग रहे हैं। इसी बीच, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि कई श्रद्धालु चांदी की शिलाएं अयाेध्या ला रहे हैं। आज मंदिर निर्माण के लिए बैंक में धन चाहिए, चांदी नहीं चाहिए। उन्हाेंने आग्रह किया कि चांदी के बजाय भक्त ट्रस्ट के अकाउंट में पैसा जमा करवाएं।

राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले अयाेध्या की मस्जिदें सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहीं

अयाेध्या में 5 अगस्त काे राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले जन्मभूमि के आसपास स्थित मस्जिदें सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश फैला रही हैं। राम काेट वार्ड के पार्षद हाजी असद अहमद कहते हैं कि यही अयोध्या की महानता है कि मंदिर के इर्द-गिर्द स्थित मस्जिदें पूरी दुनिया काे सौहार्द का संदेश दे रही हैं। राम जन्मभूमि परिसर भी उनके वार्ड में ही आता है। 70 एकड़ के राम जन्मभूमि परिसर के आसपास आठ मस्जिदें और दाे मकबरे हैं।

रामलला के दर्शन के लिए भक्तों को एक घंटा ज्यादा

रामलला के दर्शन के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से 11 बजे की जगह वे 7 से 12 बजे तक रामलला के दर्शन कर पाएंगे। दूसरी पाली में दर्शन 2 से 6 बजे तक होते हैं। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के दिन लोकल लोगों को आने की अनुमति है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
5 अगस्त को प्रधानमंत्री के आगमन के दाैरान राम मंदिर आंदोलन के इतिहास और स्थल से मिले पुरावशेषों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


from Dainik Bhaskar /national/news/ayodhya-will-illuminate-with-66-lakh-lamps-in-two-days-on-bhumi-pujan-of-ram-temple-6-sikh-religious-leaders-among-guests-127559782.html

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...