Skip to main content

5 माह में आए 1057 केस, अगस्त में ही 1455 आए, 12 दिन में सबसे ज्यादा केस मिले

जिले में शुक्रवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 99 नए केस आए हैं। वहीं 70 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। करनाल में अब कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तो पिछले 10 दिनों में केस 31 फीसदी बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार करनाल के ग्रामीण क्षेत्र में प्रदेश में सबसे ज्यादा और देश में केस बढ़ने का आंकड़ा 7वें पायदान पर पहुंचा है।

पहले 30 दिन में कोरोना के केस डबल हो रहे थे, अब 20 दिन में डबल हो रहे हैं। अगले 15 दिन ज्यादा खतरनाक हैं। केंद्रीय रिपोर्ट की पुष्टि जिला प्रशासन ने भी की है। अब लोग धरने और प्रदर्शन भी बिना अनुमति के नहीं कर सकेंगे। जो भी ऐसा करेगा, उनके लीडरों के ऊपर मामला दर्ज किया जाएगा। ज्यादा जरुरी है तो दो से तीन लोग डीसी से मिल सकते हैं। जिला प्रशासन बढ़ते केसों को गंभीर है। अगले माह के लिए नई व्यवस्थाएं शुरू कर दी है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिलहाल दो फ्लोर कोविड के मरीजों के लिए यूज किए जा रहे हैं, जिसमें 150 बेड हैं। जरूरत पड़ी मेडिकल कॉलेज के सभी 550 बेडों का यूज किया जाएगा। सभी बेडों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। जरूरत पड़ी तो नॉन कोविड मरीजों को शहर के नागरिक या किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा दो अस्पताल और कोविड के लिए मरीजों के लिए कल से शुरू हो जाएंगे। डीसी ने बताया कि जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण ज्यादा सैंपलिंग है। ग्रामीण क्षेत्र में जो केस बढ़े हैं, वहां पर सभी सीएचसी और पीचएचसी में टेस्ट किए जा रहे हैं।

लिबर्टी के 8 कर्मचारी आए पॉजिटिव

शुक्रवार को एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सदर बाजार के 51 साल के व्यक्ति को गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था, वहां पर आते ही उसकी मौत हो गई। बाद में टेस्ट किया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा हकीकत नगर की एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को दो दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था।

महिला को कई दिनों से बुखार था। न्यू प्रेम नगर के 77 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर को दाखिल कराया गया था, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटीलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार को एक चेयरमैन का परिवार भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा लिबर्टी के 8 कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं।

एमसी में 2 नई एक्स-रे मशीन आ गई

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो दो नई एक्स-रे मशीन आई हैं। इनका प्रयोग एमरजेंसी के लिए किया जाएगा। पहले एमरजेंसी से एक्स-रे करवाने के लिए बेसमेंट में जाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में 30 से 40 मिनट लगते थे, लेकिन अब मरीज को यह सुविधा 5 से 10 मिनट में मिल जाएगी। एक्स-रे करवाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा।

एमरजेंसी के मरीजों को अच्छा इलाज मिलेगा। मेडिकल कॉलेज की कोरोना टेस्टिंग लैब में अब तक एक लाख सैंपलों की जांच हो चुकी है। पहले इस लैब में कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला के सेंपल भी टेस्ट के लिए लगाए जाते थे, लेकिन अब करनाल और कुरुक्षेत्र के सेंपल लगाए जा रहे हैं।

वेबसाइट पर लें कोरोना वायरस की हर अपडेट

डीसी निशांत कुमार यादव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सौजन्य से कोविड-19 की जानकारी से संबंधित करनालकोविड डॉट इन (karnalcovid.in ) के नाम से बनाई गई वेबसाइट को लांच किया। यह वेबसाइट लाइफ केयर अस्पताल सेक्टर 7 के संचालक एवं आईएमए के पूर्व प्रधान डाॅ. गगन कौशल व डाॅ. आरती कौशल के बेटे आकर्ष कौशल ने बनाई है। कोविड-19 से किस तरह से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट में कोविड-19 से संबंधित अब तक का डाटा उपलब्ध है।

यही नहीं इस साइट पर आईएमए के डॉक्टरों के पैनल सहित कई प्रसिद्ध डॉक्टरों के कोविड-19 से संबंधित लेख हैं जिन्हें आम आदमी पढ़ सकता है। इस वेबसाइट में यह भी दिखा गया है कि करनाल जिले के किस क्षेत्र में कोरोना से संबंधित कितने मामले आए हैं तथा कौन-कौन से हॉट-स्पॉट हैं। आम आदमी की सुविधा के लिए अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करनाल. नागरिक अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए लोग, जोकि खतरनाक हो सकता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34VAy8b

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D...

बच्चे पैंगोंग झील के पास बेखौफ घूम रहे, पर्यटकों के लिए भी खुल गया फिंगर-4 के नजदीक का यह गांव, लोग बोले- अब सब नॉर्मल

(मोरुप स्टैनजिन) चीन के साथ जारी तनाव के बीच लद्दाख के आखिरी रहवासी गांव मान-मेराक में अब जिंदगी पहले जैसी हो गई है। सभी प्रकार की पाबंदियां हटा ली गई हैं। संचार व्यवस्था बहाल हो गई है और पर्यटकों के लिए भी अब कोई रोक-टोक नहीं है। 2 महीने पहले यहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थीं। तनाव के गवाह रहे फिंगर-4 इलाके के पास स्थित पैंगोंग झील अब फिर से बच्चों और स्थानीय लोगों से गुलजार है। यहां आसपास के लोगों से बात करो तो कहते हैं- इंडियन आर्मी ने चीनियों को पीछे खदेड़ दिया है। अब डरने जैसी कोई बात नहीं है। 'सर्दियों में लोग पहले की तरह अपने मवेशी फिंगर फोर तक ले जा सकेंगे' एरिया काउंसलर (स्थानीय जनप्रतिनिधि) स्टैनजिन कॉनचॉक के मुताबिक, 15-16 जून गलवान घाटी की घटना के 2 महीने बाद तक यहां के लोगों ने सेना की सख्त पहरेदारी में जिंदगी गुजारी है। लेकिन, अब जीवन सामान्य हो रहा है। सेना और स्थानीय लोग मिलकर सड़क और भवनों के निर्माण में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं क्योंकि सर्दियां शुरू होते ही काम करने में दिक्कत आएगी। स्टैनजिन ने बताया, हमने नोटिस किया है कि चीनी पीछे हट रहे हैं। इं...

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...