Skip to main content

राज्य में सितंबर मध्य तक आ सकता है पीक,15 हजार होंगे एक्टिव मरीज

राज्य में एक दिन में 1404 नए केस आए हैं। जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है। बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी पॉजिटिव हो गए हैं। वे भी गुड़गांव के मेदांता में भर्ती हैं। ऐसे में राज्य में काेरोना का संक्रमण अभी और बढ़ने वाला है। स्वास्थ्य विभाग भी यह मान चुका है और इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राज्य में 15 सितंबर तक कोरोना का संक्रमण पीक पर आने का अनुमान है। तब तक एक्टिव मरीज भी 15 हजार पार हो सकते हैं।

जिस प्रकार से हरियाणा में हर दिन नए केस आ रहे हैं, उससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि सितंबर में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख तक पहुंच जाएगा। प्रदेश के यदि पिछले एक सप्ताह के ही आंकड़ों पर गौर करें तो हर दिन औसत जहां 1111 नए मरीज मिल रहें हैं, वहीं ठीक होने वालों की संख्या औसत 841 आ रही है। जबकि हर दिन औसत 258 एक्टिव मरीज बढ़ रहें हैं। एक दिन पहले ही मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने भी सभी जिलों के डीसी को बढ़ते संक्रमण को लेकर चेता दिया और अपने स्तर पर तैयारी करने के आदेश भी दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारियों ने भी जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। डीजी हेल्थ सूरजभान कंबोज ने शनिवार को सिरसा का दौरा कर स्थिति की जानकारी भी ली है। हरियाणा में इस समय संक्रमितों की संख्या 62,670 पहुंच गई है। इनमें 11,215 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि 1001 एक मरीज ठीक होने के बाद कुल ठीक होने वालों की संख्या 50,711 हो गई। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी कम हो गई है। एक सप्ताह पहले 83 प्रतिशत थी, जो अब 81 से कम हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब औसत हर दिन की जांच 25 हजार तक पहुंच गई है। जांच बढ़ने के बाद नए मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में अब तक 11 लाख से ज्यादा जांचें हो चुकी है।

पानीपत में चार समेत 16 लोगों की मौत

पानीपत में सबसे ज्यादा 4 और सिरसा में 3 लोगों की जान चली गई है। करनाल, पंचकूला, भिवानी में 2-2 और गुड़गांव, अम्बाला और रोहतक में एक-एक नई मौत हुई है। अब तक कुल 699 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। विधायक हरविंद्र कल्याण की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। जबकि सीएम के प्रधान सचिव के कैंप ऑफिस के भी सात कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद सभी जिलों में तैयारी के लिए कहा गया है। अनुमान है कि सितंबर में मध्य में पीक आ सकता है। उम्मीद है कि इसके बाद प्रदेश में संक्रमण कम हो जाएगा। -एसबी कंबोज, डीजी हेल्थ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Eu4MEr

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...