432 गांवों में हर घर पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल, दिए जाएंगे 32,454 कनेक्शन, 350 किमी बिछेगी पाइप लाइन, 55 करोड़ होंगे खर्च
जिले के हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत जनस्वास्थ्य विभाग ने इस पर काम शुरू किया है। सर्वे के अनुसार 432 गांवों में 32456 पेयजल कनेक्शन लगाए जाएंगे। अगले साल 30 सितंबर 2021 तक सभी कनेक्शनों में पानी की सप्लाई दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीबन 55 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इस प्रोजेक्ट पर काम होने से जहां पर पानी की व्यर्थ बर्बादी पर अंकुश लगेगा।
वहीं लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलने की बेहतर व्यवस्था बनेगी, क्योंकि अभी बहुत से गांवों में जगह-जगह सबमर्सिबल ट्यूबवेल लगे हुए हैं, जिनसे पानी आवश्यकता से कई गुणा अधिक नालियों में वेस्ट बहता है। उनको चलाने व बंद करने का कोई निश्चित समय नहीं है। लोग अपनी मर्जी के समय सबमर्सिबल को चलाकर आवश्यकता से अधिक पानी का दुरुपयोग करते हैं, लेकिन सरकारी पेयजल पाइप लाइन बिछने से शहरी दर्ज पर एक समय सारिणी में लोगों को पेयजल प्राप्त होगा।
कोरोना में लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुआ काम
कोराेना में लॉकडाउन के कारण इस योजना के तहत कार्य प्रभावित हुआ है। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग निर्धारित डेड लाइन के तहत इस कार्य को करने का दावा कर रहा है। अगर निर्धारित समय के तहत योजना पर काम पूरा हो जाता है तो अगले एक साल में जिले के गांवों में शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो जाएगा।
2030 तक दो गुना बढ़ेगी पेयजल की खपत
केंद्र सरकार पेयजल के भावी संकट को भांपते हुए अभी से इस समस्या से निपटने की योजना पर कार्य कर रही है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आधी आबादी स्वच्छ जल संकट का सामना कर रही है। एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2030 तक देशभर में पेयजल की डिमांड दोगुना हो जाएगी।
30 सितंबर 2021 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
जल जीवन मिशन के तहत जिले के 432 गांवाें में हर घर कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके तहत लगभग 32456 कनेक्शन लगाए जाएंगे। करीबन 55 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 30 सितंबर 2021 तक इस कार्य के लक्ष्य को पूरा करना है।
प्रशांत कुमार, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hw1r60